Road Accident में बाइक सवार सिपाही की दर्दनाक मौत

Road Accident में बाइक सवार सिपाही की दर्दनाक मौत

Raibareli News : प्रयागराज में महाकुंभ से स्नान करके लौट रहे एक सिपाही की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि उनका साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया। मामला थाना भदोखर क्षेत्र का है। पुलिस ने सिपाही का शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

गुरुवार की शाम थाना भदोखर क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज नेशनल हाईवे पर बाबा ढाबा के नजदीक एक बाइक पर सवार दो लोग दुर्घटना के शिकार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक के सामने कोई जानवर आ गया था, जिस कारण बाइक सवार व्यक्ति नियंत्रण नहीं रख पाया और सड़क पर ही गिर गए। सड़क दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ से दोनों लोग स्नान करके लौट रहे थे। इसमें बरेली के रहने वाले सिपाही लक्ष्मण यादव शाहजहांपुर में ड्यूटी पर तैनात थे। वही बाइक चला रहे थे। उनके पीछे उनका साथी रोशन सिंह बैठा हुआ था। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने लक्ष्मण यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे व्यक्ति को एडमिट करके उसका उपचार किया जा रहा है। 

यह भी पढ़े बलिया में धन और नौकरी का लालच देकर कराया जा रहा था मतांतरण, पादरी गिरफ्तार

भदोखर थाना इंचार्ज दयानंद तिवारी ने बताया कि घटना शाम की है। बरेली में तैनात लक्ष्मण यादव व उनके साथी रोशन सिंह मोटरसाइकिल से ही महाकुंभ स्नान करके लौट रहे थे। बताते हैं कि रास्ते में एक कुत्ता अचानक आ गया, जिसके कारण वह बाइक पर नियंत्रण नहीं रख पाए और गिर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जिसमे लक्ष्मण यादव की मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। 

यह भी पढ़े Ballia News : 119 शिकायतों में 12 का निस्तारण, डीएम ने लेखपाल और कानूनगो को किया सस्पेंड

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर