Valentines Day के दिन प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर दी जान

Valentines Day के दिन प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर दी जान

UP News : उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में वैलेंटाइन डे के दिन प्रेमी प्रेमिका ने जहरीला पदार्थ खाकर जीवनलीला समाप्त कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम कराया है। परिजन के अनुसार दोनों आपस में चचेरे भाई-बहन थे। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

चरखारी थाना क्षेत्र के कनेरा गांव निवासी रामबाबू खंगार की 18 वर्षीय पुत्री सीमा और गांव के ही परिवार के 21 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र दौलत सिंह ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। अचेतवस्था में दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सीमा की हालत नाजुक होने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर किया, जहां पहुंचते ही सीमा ने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

गांव के प्रधान जालिम सिंह ने बताया कि दौलत सिंह और रामबाबू एक ही बिरादरी के हैं। मृतक सुरेंद्र और सीमा दोनों रिश्ते में चचेरे भाई-बहन लगते थे। सीमा इंटरमीडिएट की छात्रा थी। वहीं मृतक सुरेंद्र स्नातक का छात्र था। चरखारी कस्बा स्थित एक दुकान में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करता था। घटना से सुरेंद्र की मां जय देवी का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। पुलिस  मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े बुर्के में आई पत्नी, आशिक मिजाज शिक्षक पति को बीच सड़क पर जमकर धोया; VIDEO वायरल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बलिया : शहर से सटे निधरिया गांव में झटका मशीन (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) की चपेट में आने से पूर्व प्रधान लाल...
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली
14 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल
बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट