बलिया समेत 20 जिलों में डीबीटी के लाभ-हानि का मूल्यांकन करेगा TISS

बलिया समेत 20 जिलों में डीबीटी के लाभ-हानि का मूल्यांकन करेगा TISS

लखनऊ : प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मिलने वाले डीबीटी के फायदे व नुकसान का थर्ड पार्टी मूल्यांकन टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस) से कराया जायेगा। विभाग ने मूल्यांकन के लिए 20 जिलों का चयन किया है, जिसमें

लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, गोंडा, सहारनपुर, बिजनौर, मेरठ, अलीगढ़, आगरा, शाहजहांपुर, कानपुर नगर, बांदा, झांसी, बस्ती, प्रयागराज, गोरखपुर, बलिया, मिर्जापुर, वाराणसी व बुलंदशहर शामिल है। इन जिलों के 20-20 विद्यालयों को चिंहित किया गया है। 

गौरतलब है कि परिषदीय छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म, जूता-मोजा, बैग, स्वेटर तथा स्टेशनरी के लिए डीबीटी के माध्यम से सरकार 1200 रुपये प्रति छात्र देती है। यह धनराशि छात्र-छात्राओं के माता-पिता/अभिभावकों के आधार सीडेड बैंक खाते में अन्तरित की जाती है। संचालित डीबीटी प्रक्रिया का समग्र एवं निष्पक्ष मूल्यांकन (Impact Study) टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइन्सेज (TISS) के माध्यम से करायी जानी है।

यह भी पढ़े Ballia में इंस्टाग्राम Story विवाद में युवक को घोंपा चाकू

टाटा इन्स्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) द्वारा 7 नवम्बर से 15 दिसम्बर 2023 तक की अवधि में चिंहित जनपद के 20-20 विद्यालयों का चयन कर प्रत्येक विद्यालय से 05 अभिभावक, 01 अध्यापक, प्रधानाध्यापक, विद्यालय प्रबन्ध समिति के एक सदस्य से आंकड़े एवं सूचनायें प्राप्त किए जायेंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने संबंधित बीएसए को मूल्यांकन के निमित्त किए जाने वाले सर्वे में टाटा इन्स्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) की टीम को अपेक्षित सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़े Ballia में दिनदहाड़े पिकअप समेत गाय की छिनैती, एक्शनमोड में पुलिस

1. विद्यालय में नामांकित सभी छात्र-छात्राओं को डीबीटी का लाभ प्राप्त हुआ है ?

2. विद्यालयों में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं को डीबीटी की धनराशि प्राप्त हुयी तथा प्राप्त धनराशि से बच्चों हेतु सामग्री का क्रय किया गया है या नहीं ?

3. अभिभावकों के खाते में धनराशि प्राप्त होने के एक माह के अन्दर छात्र-छात्राओं हेतु सामग्री का क्रय किया गया है ?

4. डीबीटी के बारे में शिक्षकों, अभिभावकों एवं एसएमसी सदस्यों के क्या विचार है ?

5. डीबीटी प्रक्रिया में क्या-क्या सुधार की आवश्यकता है?

Post Comments

Comments

Latest News

17 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 17 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषआय के नए मार्ग बनेंगे लेकिन जरूर ये ध्यान रखिएगा कि कोई कुमार्ग न बने। यात्रा कष्टप्रद होगी लेकिन लाभप्रद...
बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग
बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर
बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी