Ballia News : टूट गई मां-बाप की इकलौती लाठी, उजड़ गई परिवार की दुनिया
On



बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव में शनिवार की देर रात छत से गिरकर मृत्युंजय राजभर (34) की मौत हो गई। मृत्युंजय अपनी मां-बाप के इकलौते पुत्र थे। वहीं, मृत्युंजय के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। इस घटना से न सिर्फ घर-परिवार, बल्कि गांव में शोक की लहर है।
बताया जा रहा है कि मृत्युंजय रात में छत पर सोये थे। नींद खुलने पर मृत्युंजय अपनी ई-रिक्शा को देखने के लिए छत से नीचे देख रहे थे, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़े। हादसे की जानकारी परिजनों को शनिवार की सुबह तब हुई, जब उन्होंने मृत्युंजय को घर के बाहर गिरा देखा। मृत्युंजय के पिता भोला राजभर राजस्थान में पैरामिलिट्री सेवा में कार्यरत हैं। मृत्युंजय के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
रोहित सिंह मिथिलेश
Tags:

Related Posts
Post Comments
Latest News
13 Jul 2025 23:33:58
बैरिया, बलिया : सीजेएम बलिया के आदेश पर बैरिया पुलिस ने क्षेत्र के मिश्र गिरी के मठिया गांव निवासी जगदेवा...
Comments