बलिया में किशोरी को धोखा देने वाला युवक गिरफ्तार
On



बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बांसडीह कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया, जिसने शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ संबंध स्थापित किया था। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए पुलिस ने चालान न्यायालय किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार मय हमराह हेड कांस्टेबल सूरज गिरी ने धारा 69 बीएनएस व 5एल/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित नाबालिग पीड़िता को शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध स्थापित करने वाले अभियुक्त दीपक गोंड उर्फ गोबर पुत्र लल्लन गोंड (निवासी डुहीमूसी थाना बांसडीह जनपद बलिया) को डूसीमुसी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
रोहित सिंह मिथिलेश
Tags:

Related Posts
Post Comments
Latest News
13 Jul 2025 23:33:58
बैरिया, बलिया : सीजेएम बलिया के आदेश पर बैरिया पुलिस ने क्षेत्र के मिश्र गिरी के मठिया गांव निवासी जगदेवा...
Comments