कानपुर स्टेशन पर मिला था बलिया के युवक का शव, पत्नी ने जीआरपी पर लगाया बड़ा आरोप

कानपुर स्टेशन पर मिला था बलिया के युवक का शव, पत्नी ने जीआरपी पर लगाया बड़ा आरोप

बैरिया, बलिया : इलाके के शाहपुर गंगौली निवासी 39 वर्षीय ऋषिकेश तिवारी की 14 जून को कानपुर सेंटर रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला था। जीआरपी को मिले शव के संदर्भ में उनकी पत्नी अंतिमा कुमारी तिवारी ने अपने पति की हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए जीआरपी पर मामले की लीपापोती करने और उनका एंड्राइड मोबाइल व टिकट गायब कर देने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव, जीआरपी कानपुर व पुलिस महानिदेशक को शिकायती पत्र देकर इस मामले की जांच कराने का गुहार लगाई है। 


मृतक की पत्नी ने बताया है कि 13 जून को घर से उत्सर्ग एक्सप्रेस पकड़कर मेरे पति  कानपुर गए थे। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर उतर कर उन्होंने फोन किया था और कहा था कि मैं पहुच गया हूं। थोड़ी देर बाद फोन करूंगा।उसके बाद जीआरपी वालों का फोन आता है कि आपके पति की मौत कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर हो गयी है।मृतक की पत्नी का कहना है कि उनका एंड्राइड मोबाइल व टिकट गायब था, जहां उनकी मौत हुई है वहां सीसीटीवी कैमरा लगा है। उसका फुटेज देखा जाय और पूरे प्रकरण की गम्भीरता से जांच किया जाय, ताकि मुझे और हमारे तीन वर्षीय मासूम को न्याय मिल सके।

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा