प्यार में धोखा मिलने पर टूटा शख्स, उठाया खौफनाक कदम ; देखने वालों की कांप गई रूह

प्यार में धोखा मिलने पर टूटा शख्स, उठाया खौफनाक कदम ; देखने वालों की कांप गई रूह

कानपुर : यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। प्यार में धोखा मिलने के बाद एक शख्स ने होटल के कमरे में बेहोशी के 40 इंजेक्शन लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना चकेरी थाना क्षेत्र के एक होटल में हुई है। ऑपरेशन थियेटर के टेक्निशियन ने ग्लूकोज में बेहोशी की दवाओं का ओवरडोज लेकर सुसाइड कर लिया। लोगों को इसकी जानकारी तब हुई, जब होटल का कमरा नहीं खुलने पर मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो युवक का शव बेड पर पड़ा हुआ था। पर्दे की रॉड के सहारे ग्लूकोज की बोतल टंगी थी और युवक के दाहिने हाथ में ड्रिप लगी हुई थी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें गर्लफ्रेंड से प्यार में धोखा मिलने की बात लिखी हुई थी। मृतक का नाम विजय सिंह बताया जा रहा है, जो नौबस्ता के एक प्राइवेट अस्पताल में ओटी टेक्निशियन था। पुलिस ने बताया कि विजय सिंह का एक युवती से बीते पांच सालों से प्रेम संबंध था। युवती भी एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स थी। कुछ दिनों पहले दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। इस दौरान विजय ने उस पर हाथ उठा दिया था। इसके बाद युवती ने पुलिस से शिकायत की थी और अपने घरवालों को भी घटना की जानकारी दी थी।

पुलिस के मुताबिक जांच-पड़ताल में सामने आया कि विजय सिंह युवती के साथ सेन पश्चिमपारा में कमरा लेकर रहता था। दोनों लिव इन में रह रहे थे या प्रेम विवाह किया था ? इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। इस बीच युवती ने आरोप लगाया है कि विजय पहले से शादीशुदा था और उसकी पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी  ये बात छिपाकर उसने उसके साथ लव मैरिज की थी। पहली पत्नी से तलाक नहीं होने के कारण उनका विवाह मान्य नहीं था। इसलिए वो विजय के साथ नहीं रहना चाहती थी।

यह भी पढ़े तहसील का कड़वा सच देख बलिया डीएम नाराज, रजिस्ट्रार कानूनगो को चेतावनी नोटिस

पुलिस ने दोनों के बीच समझौता भी कराया था, लेकिन इसके बाद विजय ने बुधवार को कोयला नगर स्थित होटल में कमरा लेकर वहां खुदकुशी कर ली। पुलिस को जो सुसाइड नोट मिला है, उसमें मौत से पहले विजय ने लिखा है, "मैं विजय सिंह यादव, मेरे साथ अच्छा नहीं हुआ, तुमने मेरे साथ अच्छा नहीं किया। मेरे पांच साल तुमने बर्बाद कर दिए और आज बचा हुआ करियर भी, सभी लोग हमको माफ करें। मैं अपनी लाइफ से हार चुका हूं। मेरी लाश आशीष भइया को छोड़कर किसी को मत देना। भइया मेरी लाश किसी को मत देखने देना। अब पुलिस ने युवती को पूछताछ के लिए बुलाया है। वहीं घटना को लेकर डीसीपी ईस्ट एसके सिंह ने बताया कि बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अगर शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बुलाने पर उसके पिता नहीं आए थे, वो शायद नाराज थे, तथ्यों की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़े यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, बलिया डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए सख्त निर्देश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
Ballia News : सहतवार थाना क्षेत्र के बलेऊर गांव में मामूली कहासुनी में भांजे ने मामा को चाकू से घायल...
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट
प्रेम, सौहार्द्र और एकता से सराबोर रहा बरनवाल सेवा समिति का होली मिलन समारोह
बलिया में पेट्रोल-डीजल और गैस किल्लत नहीं : डीएम ने जारी किए कंट्रोल रूम नंबर, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
विकास भवन का औचक निरीक्षण : अव्यवस्था पर भड़के बलिया डीएम, बोले...