स्कूल में खेलते मिले छात्र, डीएम से शिकायत के बाद प्रधानाध्यापक सस्पेंड

स्कूल में खेलते मिले छात्र, डीएम से शिकायत के बाद प्रधानाध्यापक सस्पेंड

UP News : कन्नौज जिले के सदर शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक स्कूल टिकरा के प्रधानाध्यापक राजकपूर को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। निलंबन के बाद राजकपूर को नगर क्षेत्र के कंपोजिट स्कूल बाजारकला में संबद्ध कर दिया गया है। वहीं, जांच अधिकारी बीईओ उमर्दा विपिन कुमार को बनाया गया है। साथ ही 15 दिनों में आरोप पत्र मांगे गए हैं। 

किसी ने विद्यालय में खेलते छात्र-छात्राओं का वीडियो बनाकर डीएम को भेज दिया था। जिलाधिकारी ने जांच के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी को फारवर्ड कर दिया।बीएसए संदीप कुमार द्वारा जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि बीईओ मधुलिका बाजपेयी के अवकाश पर होने की वजह से नगर शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र चौधरी से मामले की जांच कराई गई। पंजीकृत 52 विद्यार्थियों के सापेक्ष 28 उपस्थित मिले जबकि मिड-डे मील पंजिका में दो दिसंबर को 45, तीन को 46 और चार दिसंबर को 45 विद्यार्थी अंकित हैं।

 

यह भी पढ़े बलिया में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पांच लड़कों ने बनाया हवस का शिकार; एक्शनमोड में पुलिस

पत्र में जिक्र किया गया है कि विद्यालय में प्रधानाध्यापक राजकपूर, सहायक अध्यापक शिवनारायण भदौरिया व आकांक्षा सिंह कार्यरत हैं। जांच के दौरान शिवनारायण भदौरिया ही उपस्थित थे। उन्होंने नगर शिक्षा अधिकारी को बताया कि प्रधानाध्यापक आकस्मिक अवकाश पर हैं और आकांक्षा चिकित्सीय छुट्टी पर गईं हैं। निलंबन पत्र में कहा गया है कि दोनों ही अध्यापकों के अवकाश पर होने का कोई रेफरेंस कोड रजिस्टर में नहीं लिखा था। उसके बाद शिकायतकर्ता के मोबाइल पर वीडियो कॉल से बात की गई उस समय तक कोई शिक्षक विद्यालय में नहीं था। बच्चे मैदान में खेल रहे थे व रसोइयां मौजूद थीं।

यह भी पढ़े बलिया में बीच बाजार युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

बीएसए का कहना है कि राजकपूर के छुट्टी पर होने की जानकारी बीईओ मधुलिका बाजपेयी से की गई तो बताया कि उनके पोर्टल पर कोई अवकाश नहीं लिया गया है। आकांक्षा सिंह का मेडिकल अवकाश भी बीईओ के पोर्टल पर नहीं गया है। प्रधानाध्यापक ने खुद ही आकांक्षा का मेडिकल अवकाश स्वीकृत कर दिया है। इसे बीईओ के पोर्टल पर अग्रसारित किया जाना चाहिए था। बीएसए ने बताया कि यह कृत्य कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत हैं। विभागीय आदेशों की अवहेलना, पदेन दायित्वों का निर्वहन न करने, शिक्षण कार्य में रुचि न लेने, मनमानी करने व विभागी की छवि धूमिल करने के आरोप में प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल 20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
मेषखर्च में अधिकता, मानसिक परेशानी, पार्टनर को लेकर मन में निराशा या रिलेशनशिप में परेशानी, गैर जरूरी खर्चे, अज्ञात भय,...
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार