शिक्षकों से वसूली पड़ी भारी, खंड शिक्षा अधिकारी सस्पेंड

शिक्षकों से वसूली पड़ी भारी, खंड शिक्षा अधिकारी सस्पेंड

Gonda News : बेलसर के तत्कालीन खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) ध्रुव प्रसाद जायसवाल जांच में शिक्षकों से अवैध वसूली के दोषी मिले हैं। भ्रष्टाचार और शिक्षकों के उत्पीड़न करने के मामले में खंड शिक्षा अधिकारी को शासन स्तर से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित बीईओ जांच पूरी होने तक संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय अयोध्या से संबद्ध रहेंगे। देवीपाटन मंडल सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) को मामले की जांच सौंपी गई है।

तरबगंज विकासखंड में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी ध्रुव प्रसाद जायसवाल पर आरोप है कि वह लगातार तरबगंज शिक्षा क्षेत्र में तैनात शिक्षकों का उत्पीड़न करते हुए अपने ड्राइवर और कर्मचारियों से अवैध वसूली करवा रहे थे। इसको लेकर के शिक्षकों ने भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडेय से मिलकर पूरे मामले की जानकारी दी थी। शिक्षकों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर भाजपा विधायक ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा को पत्र लिखकर खंड शिक्षा अधिकारी ध्रुव प्रसाद जायसवाल के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। 

भाजपा विधायक की शिकायत पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा एडी बेसिक देवीपाटन मंडल की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित कर जांच करके रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए थे। जांच कमेटी द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर अपर शिक्षा निदेशक बेसिक संजय यादव ने खंड शिक्षा अधिकारी तरबगंज ध्रुव प्रसाद जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक अयोध्या से संबद्ध कर दिया। वही मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक देवी पाटन मंडल को जांच अधिकारी नामित करते हुए विभागीय जांच कर एक सप्ताह के अंदर विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग
बलिया : जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा...
बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर
बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी
16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल