ससुराल में दुल्हन ने कर दिया कांड, धरी रह गई सुहागरात की खुशी ; दूल्हा परेशान

ससुराल में दुल्हन ने कर दिया कांड, धरी रह गई सुहागरात की खुशी ; दूल्हा परेशान

UP News : उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में शादी के बाद ससुराल पहुंची नई नवेली दुल्हन मौका पाकर जेवरात और 30 हजार नकदी लेकर फरार हो गई। इससे दूल्हे पक्ष में हड़कंप मच गया है। मामला रैपुरा थाना क्षेत्र के कपूरी गांव का है, जहां अशोक नाम के युवक की शादी मऊ तहसील के शिकरी गांव की निशा से 18 अप्रैल को बड़े ही धूमधाम से नेगचार के साथ संपन्न हुई थी। अगले दिन बारात विदा होकर दुल्हन को लेकर वापस घर लौट आई। दूल्हे पक्ष के लोग आगे की रस्मों को पूरा करने में जुटे हुए थे, तभी रात करीब 8 बजे दुल्हन पीछे के गेट से फरार हो गई। लड़के पक्ष के परिजन नेगचार के लिए दुल्हन को कमरे में लेने के लिए पहुंचे तो वह गायब थी। जेवर और नकद गायब थे।


दूल्हे और उसके परिजनों ने दुल्हन को ढूंढने की बहुत कोशिश की, पर उसका कहीं सुराग नहीं लगा। पीड़ित दूल्हे ने लुटेरी दुल्हन के खिलाफ थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने दुल्हन के माता-पिता से पूछताछ की। दूल्हे का कहना है कि उसकी दुल्हन ने क्यों ऐसा किया, उसे नहीं पता। शादी के पहले उसकी बात होती थी। उसने कभी कुछ नहीं कहा।दुल्हन लगातार फोन पर बात कर रही थी और कह रही थी कि वह अपने घर पर बात कर रही है। रात में मौका पाकर जेवर और नकद लेकर गायब हो गई। लोगों को आशंका है कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास भवन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों...
वाराणसी एयरपोर्ट पर बलिया निवासी यात्री के बैग से मिला .32 बोर का चार जिंदा कारतूस, यात्रियों में हड़कंप
बलिया में किशोरी की अचानक बिगड़ी हालत और हो गई मौत
6 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
शादी समारोह के बीच गिरे दुल्हन के मामा, फिर उठे नहीं
चार दिन पहले नदी में दफनाई गई महिला की लाश को बलिया पुलिस ने निकाला बाहर, ससुर जा चुके हैं जेल
बलिया में 'पॉवर' को लेकर महिला प्रधान का सनसनी खुलासा, बोली - देवर-सचिव ने...