नर्स समेत दो लोगों के लिए काल बनी बीएमडब्ल्यू कार

नर्स समेत दो लोगों के लिए काल बनी बीएमडब्ल्यू कार

UP NEWS : उत्तर प्रदेश के नोएडा में गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार एक बीएमडब्ल्यू कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार दो की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गये। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में सुबह करीब छह बजे के आसपास एक ई-रिक्शा सिटी सेंटर से 12-22 की तरफ जा रहा था। उसमें ड्राइवर समेत कुल पांच लोग सवार थे। सुमित्रा हॉस्पिटल के सामने तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने पीछे से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए।

 

यह भी पढ़े बलिया में महिला पर प्राणघातक हमला, पिता-पुत्र समेत आठ गिरफ्तार

घायलों को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें दो की मौत हो गई। उन्हें उपचार के लिए सेक्टर 110 के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि गिझौड निवासी रिक्शा चालक राजेंद्र (45) के अलावा पवन (27) और सूरज (20) इस घटना में घायल हुए हैं। मरने वालों की पहचान मोहम्मद मुस्तफा (50) और मेट्रो हास्पिटल की स्टाफ नर्स रश्मि (25) के रूप में हुई है। बीएमडब्ल्यू पर सवार तुषार आदि को हिरासत में ले लिया गया है। एक अन्य व्यक्ति अमन सिसोदिया मौके से फरार है। तीनों नोएडा सेक्टर 41 के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़े बलिया में पत्नी पर खूनी वार, सनकी पति गिरफ्तार

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग
बलिया : जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा...
बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर
बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी
16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल