बलिया : घाघरा के छाड़न में डूबने से युवक की मौत

बलिया : घाघरा के छाड़न में डूबने से युवक की मौत

बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के चांद दियर जय प्रकाश नगर मार्ग पर टोला बाज राय गांव के सामने शनिवार को सरयू के छाड़न में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे सैकड़ों लोग जुटकर शव को बाहर निकाले। सूचना पर जय प्रकाश नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


टोला बाज राय निवासी राजू यादव (18) पुत्र सत्येंद्र यादव काफी दिनों से गाय को लेकर दियारे में चरवाहे का काम करता था। शनिवार को अपनी गायों का झुंड लेकर सरजू के छाड़न में पानी पिलाने के लिए घुसा रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह सरजू के छाड़न में गहरे पानी में चला गया। इससे वह डूब गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद का गांव में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि राजू यादव दो भाई है।राजू काफी दिनों से दियारे  में गाय चराने का काम करता था। घटना से टोला बाजा राय  गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। चौकी इंचार्ज जयप्रकाश नगर गुरु प्रसाद सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े Ballia News : मस्‍ज‍िद में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा

Post Comments

Comments

Latest News

कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 8 दिसम्बर का राशिफल कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 8 दिसम्बर का राशिफल
मेषभूमि, भवन, वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे। भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी। मां का साथ होगा। स्वास्थ्य...
National Wrestling Competition in Ballia : बलिया स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों पर कुश्ती, जानिएं डिटेल्स
Ballia News : एमटीसीएस में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 557 बच्चों ने लिया भाग
Transfer List of Ballia Police : बलिया SP ने 21 पुलिसकर्मियों को दी नई तैनाती
Ballia में ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
Ballia News : 'नकली ' सर्टिफिकेट का खुला राज, स्टाफ नर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Ballia News : पूर्व जिला मंत्री को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि