बलिया : सड़क हादसे में युवक की मौत, पिता और दो भाईयों की हुई थी हत्या ; परिवार में बचा सिर्फ एक मासूम

बलिया : सड़क हादसे में युवक की मौत, पिता और दो भाईयों की हुई थी हत्या ; परिवार में बचा सिर्फ एक मासूम

दुबहर, बलिया : दुबहर थाना अंतर्गत बुलापुर चट्टी के समीप सोमवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना परर पहुंची दुबहर थाना पुलिस एवं डायल 112 नंबर ने घायल युवक को जिला चिकित्सालय पहुंचवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

हल्दी थाना अंतर्गत सोनवानी निवासी दिलीप सिंह (40) पुत्र स्व. उमाशंकर सिंह बाइक से बलिया से जा रहा था। अभी वह दुबहर थाना अंतर्गत बुलापुर चट्टी के समीप पहुंचा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इससे वह वहीं पर गिरकर छटपटाने लगा। आसपास के राहगीरों की सूचना पहुंची 112 नंबर डायल पुलिस तथा दुबहर पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। 

पिता और दो छोटे भाईयों की हुई थी हत्या

यह भी पढ़े शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय को लेकर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, अप्रैल से मिलेगी बढ़ी सैलरी 

गौरतलब है कि मृतक दिलीप सिंह के दो छोटे भाई संदीप सिंह व विक्रम सिंह तथा पिता उमाशंकर सिंह का बीते वर्ष हत्या कर शव को सोनवानी स्थित कुएं में फेंक दिया गया था। घायल दिलीप सिंह पहले बाहर रहते थे। पिता तथा दो छोटे भाइयों की हत्या तथा पत्नी की स्वाभाविक मौत के बाद दिलीप गांव पर रहकर पशुपालन तथा खेती-बारी का कार्य करने लगे। उनकी मौत के बाद उनके परिवार में केवल उनका आठ वर्षीय छोटा पुत्र ही बचा है।

यह भी पढ़े TET की अनिवार्यता समाप्त कराने को निर्णायक संघर्ष करेंगे बलिया के शिक्षक

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बलिया : दोकटी थाना क्षेत्र के दलनछपरा गांव के पुरवा रामनगर चिमनी निवासी शम्पू यादव (28) की मौत गुरुवार की...
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क
संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी