बलिया : NEET में शिक्षक पुत्र प्रत्युष रंजन की 3314वीं रैंक, खुशी की लहर

बलिया : NEET में शिक्षक पुत्र प्रत्युष रंजन की 3314वीं रैंक, खुशी की लहर

Ballia News : सीयर ब्लाक अंतर्गत मुहम्मदपुर निवासी शिक्षक डॉ. कमलेश कुमार वर्मा के पुत्र प्रत्युष रंजन वर्मा ने नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर माता पिता, परिजन एवं गुरुजनों का नाम रोशन किया है। प्रत्युष रंजन वर्मा की आल इंडिया रैंकिंग 8150 व कैटगरी रैंक 3314 है। प्रत्युष के चाचा डा. सत्येन्द्र कुमार वर्मा सीएचसी सीयर में चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात हैं।

प्रत्युष रंजन की प्रारंभिक शिक्षा गंगोह सहारनपुर से पूरी हुई, जहां इनके पिता इंटरमीडिएट कॉलेज में शिक्षक पद पर कार्यरत हैं। प्रत्युष रंजन वर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय मां प्रतिभा वर्मा, पिता डॉ कमलेश कुमार वर्मा तथा दादा प्रभुनाथ वर्मा, बहन डॉ प्रियंवदा वर्मा व समस्त परिवार व गुरुजनों को दिया है। मां तारा पॉली क्लीनिक के डायरेक्टर डॉ सत्येंद्र वर्मा ने अपने भतीजे की सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
बलिया : भीमपुरा थाना क्षेत्र में मोबिल ऑयल एजेंसी में काम करने वाले एक युवक की धारदार हथियार से हत्या...
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल