बलिया : जागरूकता रैली निकालकर बच्चों ने दिया यह नारा, BEO और शिक्षकों ने अभिभावकों से अपील

बलिया : जागरूकता रैली निकालकर बच्चों ने दिया यह नारा, BEO और शिक्षकों ने अभिभावकों से अपील

बलिया : शिक्षा क्षेत्र मनियर अन्तर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर से न्याय पंचायत स्तरीय मतदाता जागरूकता, संचारी रोग एवं स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई, जिसे खण्ड शिक्षाधिकारी पवन सिंह व प्रधानाध्यपक संतोष कुमार पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चों ने आम जनमानस को रैली के माध्यम से लोगों को जागृत करने का कार्य किया। 
 
School chalo abhiyan
 
गांव की गलियों में भ्रमण करते हुए रैली में शामिल बच्चों ने 'पापा सुन लो विनय हमारी- पढ़ने की है उम्र हमारी', 'मम्मी पापा हमें पढ़ाओ स्कूल में चलकर नाम लिखाओ' इत्यादि नारे लगा रहे थे। इस दौरान बच्चों में खास ऊर्जा का संचार देखने को मिला। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी पवन सिंह ने कहा कि शिक्षा बच्चों का मौलिक अधिकार है। अपील किया कि अपने परिवार के 6 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों का नाम विद्यालयों में अवश्य लिखवाएं। विद्यालयों में पर्याप्त भौतिक संसाधन उपलब्ध हैं। अजय कुमार राय, अर्जुन पटेल, अनिल सिंह, अंजनी कुमार पांडेय, सुरेश सिंह, राघवेंद्र सिंह, अशोक कुमार पांडेय, निर्भय नारायण सिंह, राजेश सिंह, सोनू राजभर इत्यादि शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के साथ अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। 
 

Post Comments

Comments

Latest News

National Wrestling Competition in Ballia : बलिया स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों पर कुश्ती, जानिएं डिटेल्स National Wrestling Competition in Ballia : बलिया स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों पर कुश्ती, जानिएं डिटेल्स
बलिया : 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन सोमवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। अंडर 17...
Ballia News : एमटीसीएस में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 557 बच्चों ने लिया भाग
Transfer List of Ballia Police : बलिया SP ने 21 पुलिसकर्मियों को दी नई तैनाती
Ballia में ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
Ballia News : 'नकली ' सर्टिफिकेट का खुला राज, स्टाफ नर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Ballia News : पूर्व जिला मंत्री को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
सुलझी डबल मर्डर मिस्ट्री : गर्लफ्रेंड के पिता का कर्ज चुकाने के लिए प्रेमी बना हैवान