प्रख्यात शिक्षाविद डॉ राबिया भाटिया की उपस्थिति में जोश और उमंग से संपन्न हुआ सनबीम बलिया का वार्षिक प्रोत्साहन

प्रख्यात शिक्षाविद डॉ राबिया भाटिया की उपस्थिति में जोश और उमंग से संपन्न हुआ सनबीम बलिया का वार्षिक प्रोत्साहन

Sunbeam school Ballia : उचित मार्गदर्शन में किया गया सतत प्रयास ही सफलता की कुंजी है। सही दिशा एवं सच्ची निष्ठा से किया परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता। कुछ इसी सोच के साथ वार्षिक परीक्षा तथा मूल्यांकन में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए सनबीम स्कूल बलिया में 8 अप्रैल 2024 को प्रोत्साहन (पुरस्कार वितरण कार्यक्रम) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रसिद्ध शिक्षाविद (नीति आयोग से संबंधित) डॉ राबिया भाटिया द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके साथ ही मुख्य अतिथि को विद्यालय सचिव अरुण कुमार सिंह, निदेशक डॉ कुंवर अरुण सिंह तथा प्रधानाचार्य डॉ अर्पिता सिंह ने पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। 

IMG-20240408-WA0015

कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम के रूप में शिव स्तुति की प्रस्तुति दी गई, जिसने वहां उपस्थित सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को मंत्र मुक्त कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वार्षिक सत्र में सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करना था। मुख्य अतिथि एवं उपस्थित सभी सम्मानित पदाधिकारियों द्वारा नर्सरी से प्रारंभ करते हुए उच्च वर्ग तक के विद्यार्थियों क्रमशः सम्मानित किया गया। बेस्ट इन एकेडमिक के लिए राजवीर, मनवीर, प्रतीक रिद्धि मिश्रा, 100% अटेंडेंस के लिए रुद्रांश, मोहम्मद गजाली, देवांश विद्या, उर्वी, सृष्टि, पार्थ, युश्रा मदीहा, मानस, समृद्धि, परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर स्कॉलरशिप प्राप्त विद्यार्थी क्रमशः शिवानी मोहम्मद ताहा, अनमोल, श्रीजीत, समृद्धि, हिमांशी, विपुल, प्राची, प्रियंका तथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर ग्रैंड मास्टर के रूप में चयनित लुमिनरी समृद्धि सिन्हा (9वीं) तथा सुपर लुमिनरी मास्टर श्रीजीत (7वीं) को सर्वोच्च प्रदर्शन करने के लिए मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़े बलिया एसपी का एक्शन : प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह सस्पेंड, ये रही बड़ी वजह

कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक डॉ कुंवर अरुण सिंह ने कहा कि किसी भी कार्य में सफल होने के लिए प्रयासरत व्यक्ति को उसके कार्यों हेतु उचित फीडबैक की अत्यंत आवश्यकता होती है। प्रोत्साहन का उद्देश्य न केवल सफल विद्यार्थियों को पुरस्कृत करना है, अपितु अन्य विद्यार्थियों को भी कठिन परिश्रम हेतु प्रेरित करना है। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर बल देते हुए कहा कि इस वर्ष न केवल शैक्षिक, अपितु विद्यालय द्वारा क्रीडा क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी।

यह भी पढ़े Video : बलिया पुलिस ने चार बदमाशों को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, दो हत्यारोपियों के पैर में लगी गोली

उन्होंने बताया कि इस सत्र से प्रत्येक रविवार को विद्यालय खेल खिलाड़ियों के लिए प्रातः 6 से 9:00 तक खुला रहेगा, जिसमें प्रशिक्षकों द्वारा खिलाड़ियों को उचित प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में कुछ अभिभावकों ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के साथ अपने अनुभव भी साझा किए। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक संतोष चतुर्वेदी, एकेडमिक डीन तथा ग्लोबल कोऑर्डिनेटर श्रीमती शहर बानो, हेडमिस्ट्रेस श्रीमती नीतू पांडे, सीनियर को-ऑर्डिनेटर श्री पंकज सिंह, मध्यम वर्ग को-ऑर्डिनेटर जयप्रकाश यादव तथा जूनियर वर्क को-ऑर्डिनेटर श्रीमती निधि सिंह की उपस्थिति सराहनीय रही।

IMG-20240408-WA0016

डॉ राबिया द्वारा आयोजित हुआ उच्च वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कार्यशाला

सनबीम स्कूल अपने विद्यार्थियों की सफलता एवं सर्वांगीण विकास के लिए नित नए नए कार्य और संसाधन उपलब्ध कराता रहता है। इसी क्रम में विद्यालय में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों हेतु प्रोत्साहन में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित शिक्षाविद डॉक्टर राबिया भाटिया का एक वर्कशॉप आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप महत्वपूर्ण सोच, हैप्पी क्लासरूम की गतिशीलता और 21वीं सदी के अनुरूप सीखने के कौशल पर बल देने की बात कही।

डॉ भाटिया ने विद्यार्थियों से उनके कौशल,उनकी रुचि व उनके भीतर के गुणों को पहचानने की बात कही। उन्होंने कहा कि केवल आंख बंद करके किसी कार्यक्षेत्र या विषय का चुनाव करने के बजाय आप अपने भीतर के कौशल को पहचान अपना कार्यक्षेत्र चुने। डॉ भाटिया ने सोशल मीडिया की  ओर निरंतर झुकाव रख रहे बच्चो को सोशल मीडिया का सही उपयोग करने और अपना भविष्य उज्ज्वल बनाने की सीख दी।

बता दें कि डॉ भाटिया ईडी वेबदुनिया चैनल और एमओसी (नीति आयोग) की संस्थापक और निर्देशक है। बहुआयामी व्यक्तित्व की धनी डॉक्टर भाटिया कुशल वक्ता से लेकर एक प्रसिद्ध सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी है। उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों को अपनी ज्ञान चक्षु से सकारात्मक बदलाव लाने हेतु प्रेरित किया। इस वर्कशॉप में विद्यार्थियों ने अपनी कई समस्याओं का समाधान उनसे प्रश्न पूछकर प्राप्त किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी
बलिया : रसड़ा थाना पुलिस ने जुआ खेलने वाले 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से...
बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : सोहांव एकादश बना विजेता
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : बाइक सवार युवक की मौत का खौफनाक मंजर देख कांपे लोग, दूसरा रेफर
बलिया से 'माननीयों' को 'शिक्षक की पाती' भेजकर AIJTF ने किया TET अनिवार्यता का विरोध
Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत
ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल