JNCU में 'नारी सशक्तिकरण' पर काव्यपाठ : सायबा, प्राची, रुखसार और विनीता ने मारी बाजी

JNCU में 'नारी सशक्तिकरण' पर काव्यपाठ : सायबा, प्राची, रुखसार और विनीता ने मारी बाजी

बलिया : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण में हिंदी विभाग द्वारा सोमवार को 'नारी सशक्तिकरण' विषयक हिंदी काव्यपाठ प्रतियोगिता आयोजित की गयी। मिशन शक्ति के पाँचवें चरण के अन्तर्गत महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रोत्साहन के निमित्त इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए समाज में महिलाओं को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। प्रतियोगिता में अंग्रेजी विभाग की छात्रा सायबा ने प्रथम, विधि संकाय की छात्रा प्राची ने द्वितीय और वाणिज्य विभाग की छात्रा रुखसार खान तथा अंग्रेजी विभाग की छात्रा विनीता कश्यप ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

डॉ. स्मिता त्रिपाठी, डॉ. प्रमोद शंकर पाण्डेय और डॉ. दिलीप कुमार मद्धेशिया ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रवीण नाथ यादव एवं संयोजन डॉ. संदीप यादव ने किया। विश्वविद्यालय की मिशन शक्ति की संयोजिका डॉ. अनुराधा राय और राजनीति विज्ञान के छात्र नितेश कुमार राय ने महत्वपूर्ण सहयोग किया। इस अवसर पर डॉ. प्रेमभूषण, डॉ. विवेक यादव, डॉ. अभिषेक त्रिपाठी समेत विभिन्न विभागों के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े बलिया में भीषण Road Accident : i -10 की टक्कर से उड़े बाइक के परखच्चे, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

देवर-भाभी और मासूम बच्ची का शव मिलने से मचा हड़कम्प, हत्या या आत्महत्या में उलझा मामला, जांच में जुटी पुलिस देवर-भाभी और मासूम बच्ची का शव मिलने से मचा हड़कम्प, हत्या या आत्महत्या में उलझा मामला, जांच में जुटी पुलिस
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेहरुपुर के पास स्थित जंगल में एक ही परिवार के...
यूपी पंचायत चुनाव : बैलेट पेपर की छपाई जारी, जानें क्या है ताजा अपडेट
13 मार्च का राशिफल, जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी
बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : सोहांव एकादश बना विजेता
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : बाइक सवार युवक की मौत का खौफनाक मंजर देख कांपे लोग, दूसरा रेफर
बलिया से 'माननीयों' को 'शिक्षक की पाती' भेजकर AIJTF ने किया TET अनिवार्यता का विरोध