बलिया में सड़क हादसा : साली की शादी में शामिल होने ससुराल जा रहे युवक की मौत, मचा कोहराम

बलिया में सड़क हादसा : साली की शादी में शामिल होने ससुराल जा रहे युवक की मौत, मचा कोहराम

बलिया : भीमपुरा-रतनपुर रोड पर स्थित मऊ बार्डर से सटे बाहरपुर मोड़ पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त भीमपुरा थाना क्षेत्र के भुजैनी निवासी धर्मेंद्र यादव (40) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि, सोमवार की देर शाम धर्मेंद्र यादव अपनी साली की शादी में शामिल होने के लिए रतनपुरा स्थित ससुराल जा रहे थे। बाहरपुर मोड़ पर अज्ञात वाहन ने धर्मेंद्र की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे धर्मेंद्र की मौत हाे गई। भीमपुरा के थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। धर्मेंद्र की मौत की सूचना मिलते ही घर-परिवार के साथ ही उसके ससुराल में कोहराम मच गया।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े शादी का दबाव डाल रही प्रेमिका... प्रेमी ने अलग कर दिया धड़ से सिर, ऐसे खुला राज

Post Comments

Comments

Latest News

आज वाया बलिया, गाजीपुर चलेगी यह विशेष ट्रेन, देखें समय सारिणी आज वाया बलिया, गाजीपुर चलेगी यह विशेष ट्रेन, देखें समय सारिणी
वाराणसी : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 05599 दरभंगा-अहमदाबाद एकल यात्रा विशेष गाड़ी का संचलन 10 दिसम्बर, 2025...
कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें 10 दिसम्बर का Rashifal
बलिया में दो बाइकों की टक्कर, पूर्व विधायक के पुत्र की मौत
69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता : हरियाणा की बालिका पहलवानों के नाम रहा मंगलवार, जीते दो स्वर्ण
बलिया में प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमिका के सामने जहर खाकर दी जान
PMKVY में मिष्ठान और अन्नकूट प्रशिक्षण शामिल करने की मांग तेज
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दगाबाज !