पैन कार्ड ने खोला राज, तीन प्रधानाध्यापक समेत 6 शिक्षक बर्खास्त

पैन कार्ड ने खोला राज, तीन प्रधानाध्यापक समेत 6 शिक्षक बर्खास्त


बस्ती। तीन हेडमास्टरों समेत छह शिक्षकों को बीएसए अरूण कुमार ने बर्खास्त कर दिया है। इन सभी ने कूटरचित और फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नियुक्ति हासिल की थी। इनकी सेवा समाप्ति के साथ ही संबंधित ब्लॉक के बीईओ को प्राथमिक दर्ज कराने का आदेश दिया गया है। 

बीएसए कार्यालय के अनुसार सतीश प्रसाद प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय गुलरिहा सेमरा ब्लॉक बनकटी, विपिन कुमार सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटया ब्लॉक गौर, प्रियंका चौधरी, प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय कबरा खास कुदरहा ब्लॉक, राणा प्रताप सिंह सहायक अध्यापक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बानपुर कुदरहा ब्लॉक, ध्रुव नारायण सहायक अध्यापक, बढ़या सरदहा सल्टौआ ब्लॉक और मालती पांडेय प्रधानाध्यापिका बड़हरकला विकास खंड हर्रैया को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। बीएसए स्तर से रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।

पैन कार्ड ने खोला

फर्जी तरीके से शिक्षक की नौकरी हथियाने वालों का भंडाफोड़ पैन कार्ड के सत्यापन के दौरान सामने आया। समूचे प्रदेश में पैन कार्ड की जांच के दौरान असली शिक्षक के पैन कार्ड पर किसी और के भी नौकरी करने के मामले प्रकाश में आए थे। ऐसे ही आधा दर्जन सहायक अध्यापकों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके नाम पर बस्ती जिले में फर्जी तरीके से कोई और नौकरी कर रहा है। प्रकरण में बीएसए अरूण कुमार स्तर से टीम गठित कर जांच बैठा दी गई। जांच के दौरान शिकायत सही मिलने पर नोटिस जारी होते ही फर्जी शिक्षक गायब हो गए। तय समय में जवाब दाखिल न करने के साथ ही जांच में सामने आए तथ्यों से यह साफ हो गया कि फर्जी तरीके से इन लोगों ने नौकरी हथियाई थी।

लम्बे समय से कर रहे थे नौकरी

जांच के दौरान यह सामने आया कि इनमें से तीन शिक्षक 1997 से फर्जी तरीके से नौकरी कर रहे थे। जबकि दो शिक्षकों ने 2010 और एक शिक्षिका ने 2009 में कूटरचित प्रमाण पत्रों की मदद से नौकरी हथियाई थी। फर्जीवाड़े में शामिल चार शिक्षकों ने संतकबीरनगर का पता दर्शाया है, जबकि एक-एक बस्ती और महाराजगंज जिले का पता दर्ज है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल 12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषभाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। थोड़ा सा सुधार के तरफ चीजें गई हैं, स्वास्थ्य के मामले में।...
Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा
हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज
UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल
Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव