बलिया : हथियारबंद बदमाशों का तांडव, मचा हड़कम्प ; पहुंची पुलिस

बलिया : हथियारबंद बदमाशों का तांडव, मचा हड़कम्प ; पहुंची पुलिस


मझौवां, बलिया। हौसला बुलंद बदमाशों ने रविवार की रात पचरुखियां मौजे में चल रहे ड्रेजिंग कार्य करने वाले मजदूरों की न सिर्फ जमकर पिटाई की, बल्कि नगदी, मोबाइल व डीजल भी उठा ले गए।पीड़ितों ने इसकी सूचना हल्दी थानाध्यक्ष के साथ  विभागीय उच्चाधिकारियों को दी। फिर विभागीय अधिकारियों ने घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने सोमवार को तड़के घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। हल्दी थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय व सीओ बैरिया अशोक कुमार सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही बिहार के बक्सर जिले के कई गांव में दबिश देने निकल पड़े। थानाध्यक्ष सत्येन्द्र राय ने बताया कि सूचना के आधार पर पड़ताल की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। 

हरेराम यादव


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal 22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
मेषसकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। मानसिक चंचलता से बचें। प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। संतान भी ठीक है। स्वास्थ्य बहुत...
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां