बलिया : BJP विधायक ने किया एक ऐसी बेटी का कन्यादान, जिसे...

बलिया : BJP विधायक ने किया एक ऐसी बेटी का कन्यादान, जिसे...


बैरिया, बलिया। एक गरीब ब्राह्मण परिवार की बेटी की शादी रविवार को विधायक सुरेंद्र सिंह ने न सिर्फ स्वजातीय योग्य दूल्हे से शादी कराया, बल्कि स्वयं उस बेटी का कन्यादान कर मानवता का मिसाल कायम किया। इसकी सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।

ज्ञात हो कि नगर पंचायत बैरिया के एक गांव की रहने वाली एक गरीब ब्राह्मण की बेटी को धोखे से एक रिश्तेदार ने गैर जाति के घर शादी करने के लिए बिहार के कटिहार शहर में पहुंचा दिया था। युवती को जब पता चला कि लड़का गैर जाति का है तो किसी तरह वहां से भाग निकली और लगभग 300 किमी पैदल चलकर तीन दिन पूर्व चांदपुर स्थित विधायक के आवास पर पहुंची और आपबीती बताई। 

विधायक ने बगल के गांव शुभनथही के एक संभ्रांत ब्राह्मण परिवार के घर युवती को रखवाया। कहा कि मैं स्वयं अपने खर्चे से इसकी शादी स्वजातीय योग्य वर से कराऊंगा। निकटवर्ती सिताब दियारा के गरीबा टोला के एक सम्मानित ब्राह्मण परिवार में सुयोग्य वर से विधायक ने उक्त बालिका की शादी दो दिन पहले तय की और रविवार को खपड़िया बाबा के आश्रम में हिंदू रीति-रिवाज के साथ  धूमधाम से उक्त बेटी का कन्यादान कर समाज के समक्ष उदाहरण प्रस्तुत किया। साथ ही अन्य राजनैतिक, समाजिक क्षेत्र में काम करने वालों के लिए संदेश भी है कि आप लोगों को भी ऐसा करना चाहिए।

इस शादी में शुभनथही निवासी अरुण मिश्र ने भी उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। विधायक ने बेटी की तरह बड़ा ट्रंक, सूटकेस, अचैटी, टेबल फैन, तोषक, तकिया, रजाई सहित 11 सीट कपड़े के साथ वह सभी समान सौगात में दिया, जो बेटियों की विदाई के समय दी जाती है। इस अवसर पर बारातियों संग लगभग 200 लोगों को भोजन भी विधायक ने कराया। वहीं वर पक्ष विधायक की भूमिका देखकर काफी खुश था। दोपहर बाद वर बधू की शुभ घड़ी देखकर विधायक ने विदाई की।

शिवदयाल पांडेय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क