बलिया : इस शिक्षा अधिकारी के साथ काम कर खुश है कोरोना warriors, वजह जान आप भी होंगे खुश

बलिया : इस शिक्षा अधिकारी के साथ काम कर खुश है कोरोना warriors, वजह जान आप भी होंगे खुश


बलिया। वैश्विक महामारी कोरोना को 'मात' देने के लिए लगभग सभी विभाग अपने-अपने स्तर से प्रयासरत है, ताकि आम जन से कोरोना दूर रहे।अनेक कर्मयोगियों द्वारा जो कार्य किया जा रहा है, उसकी जितनी भी सराहना किया जाय कम है। इन्हीं कर्मयोगियों की कड़ी में एक नाम बेलहरी शिक्षा क्षेत्र के खण्ड शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र कुमार का आता है, जो प्रथम लॉक डाउन से लगातार बस स्टैण्ड से लेकर रेलवे स्टेशन पर अपनी सेवा प्रवासी श्रमिकों को उनके घर सुरक्षित पहुंचाने के लिए दे रहे है।



मूलरूप से फतेहपुर के रहने वाले नरेन्द्र सोनकर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनके नेतृत्व में ड्यूटी करने वाला कभी खुद को असहज महसूस नहीं करता। शिक्षक हो या स्वास्थ्य कर्मी या फिर रेल या अन्य विभाग के कर्मचारी, इनके साथ बड़ी खुशी से ड्यूटी करते है। ये भी ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों की भावना का खूब कद्र करते है। 



खण्ड शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र सोनकर कहते है कि यह आपदा का समय है। आज आम से लेकर खास तक देश भावना से काम कर रहा है। देश को इस महामारी से कैसे बचाया जाय, यह सोच हम सभी के अंदर होनी चाहिए और मैं इसी को बढ़ावा देने का प्रयास करता हूं। उम्मीद है हम सभी मिलकर जल्द ही इस बुरे दौर को पराजित कर देंगे।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
Ballia News : सहतवार थाना क्षेत्र के बलेऊर गांव में मामूली कहासुनी में भांजे ने मामा को चाकू से घायल...
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट
प्रेम, सौहार्द्र और एकता से सराबोर रहा बरनवाल सेवा समिति का होली मिलन समारोह
बलिया में पेट्रोल-डीजल और गैस किल्लत नहीं : डीएम ने जारी किए कंट्रोल रूम नंबर, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
विकास भवन का औचक निरीक्षण : अव्यवस्था पर भड़के बलिया डीएम, बोले...