बलिया : इस मुद्दे पर राज्यमंत्री ने की उच्चाधिकारियों संग बैठक, जानें पूरा मामला

 बलिया : इस मुद्दे पर राज्यमंत्री ने की उच्चाधिकारियों संग बैठक, जानें पूरा मामला

नगर विस क्षेत्र के हैबतपुर, चैनछपरा व रेपुरा रिंग बन्धे की सुरक्षा पर दिया जोर

बाढ़ विभाग की तकनीकी टीम आज करेगी कटान प्रभावित गांवों का स्थलीय निरीक्षण



बलिया। संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल अपनी नगर विधानसभा के गंगा किनारे गांवों को कटान से बचाने के लिए अभी से गंभीर हो गए हैं। उन्होंने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम श्रीहरि प्रताप शाही, सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, बाढ व सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हैबतपुर, चैनछपरा, नेमछपरा, हरिहरपुर व नगर विधानसभा के समस्त कटान प्रभावित गांवों के साथ रेपुरा रिंग बन्धे को सुरक्षित रखने के लिए अभी से प्रयास शुरू कर दें।

बाढ़ विभाग के अधिकारी द्वारा बताया गया कि हैबतपुर को कटान से बचाने के लिए डेजिंग व अन्य कटानरोधी कार्य का प्रस्ताव बन गया है। राज्यमंत्री श्री शुक्ला ने तत्काल कार्य शुरू कर यहां कटान का स्थायी समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने सिंचाई व बाढ़ खंड के अधिकारियों को निर्देश दिया कि कटान प्रभावित गांवों में भ्रमण कर रिपोर्ट दें। आज शुक्रवार को तकनीकी टीम गांवों व रेपुरा रिंग बन्धे का स्थलीय निरीक्षण करेगी। इसके बाद कार्ययोजना तैयार करेगी। राज्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अगर कार्य के अभाव में किसी भी गांव में कटान की समस्या पैदा हुई तो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। बैठक में डीएम, सीडीओ के अलावा बाढ़ ​व सिंचाई विभाग के अधिक्षण अभियंता व एक्सईएन, हैबतपुर के प्रधान नरेंद्र राय, चैनछपरा के पूर्व प्रधान विनोद चौबे, अमृत सिंह डिम्पल आदि मौजूद थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल 12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषभाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। थोड़ा सा सुधार के तरफ चीजें गई हैं, स्वास्थ्य के मामले में।...
Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा
हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज
UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल
Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव