बलिया में कोरोना Positive केस मिलने के बाद शिक्षक नेता ने उठाई ये मांग

बलिया में कोरोना Positive केस मिलने के बाद शिक्षक नेता ने उठाई ये मांग


बलिया। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ. धनश्याम चौबे ने वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव व राहत कार्य में लगे शिक्षकों को प्रसाशन द्वारा कोरोना हेतु घोषित बीमा से आच्छादित करने के साथ ही उन्हें सुरक्षा किट उपलब्ध कराये जाने की मांग की है।

डॉ. चौबे ने कहा कि अब तक तो बलिया ग्रीन जोन में था, लेकिन कोरोना का एक संक्रमित मरीज मिलने के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। प्रदेश नेतृत्व ने मुख्य मंत्री जी व बेसिक शिक्षा मंत्री जी को पत्र लिख कर कोरोना हेतु घोषित बीमा व सुरक्षा किट शिक्षकों को उपलब्ध कराने की मांग किया है। आज शिक्षक समाज अपनी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कोरोना योद्धा बन वैश्विक  महामारी कोविड -19 से बचाव व राहत कार्य में लगे है, लेकिन वे अपनी सुरक्षा को लेकर सशंकित हैं। इस परिस्थिति में संगठन उनके सुरक्षा के लिये जिला प्रसाशन का ध्यान आकृष्ट करते हुए उन्हें कोरोना हेतु घोषित बीमा से आच्छादित करने के साथ सुरक्षा किट उपलब्ध कराने की मांग करता है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार