बलिया : तीन कोरोना मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

बलिया : तीन कोरोना मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट


मनियर, बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में तीन कोरोना मरीज पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट मोड में है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर के प्रभारी डॉ. साहबुद्दीन ने बताया कि मानिकपुर एवं किशुनीपुर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्वे कार्य कर रही है। उन लोगों का भी कोरोना जांच कराया जाएगा, जो इस परिवार के संपर्क में आए हैं।  
बताते चलें कि कोरोना रिपोर्ट आने के बाद पुलिस भी सक्रियता दिखाई तथा मानिकपुर गांव के पास रिगवन ढाले पर लगने वाले बाजार को पुलिस ने बंद करा दिया। बताते चलें कि कोरोना से संक्रमित मरीज दिल्ली से कुछ दिन पूर्व आए थे। उनके परिवार के एक सदस्य की मौत दिल्ली में हो गई थी, तभी से गांव के लोग उस परिवार को आने को लेकर सशंकित थे। ग्रामीणों की तत्परता के चलते उनके परिवार की जांच हुई और ग्रामीणों ने इस परिवार से दूरी बना ली। इसके कारण अधिक लोग इस परिवार के संपर्क में नहीं आ पाए। गांव के लोग तो दूरी बनाए, लेकिन इनके घर कुछ रिश्तेदारों व मित्रों का का आना जाना लगा रहा। तहसील प्रशासन संक्रमित व्यक्ति के घर के अगल-बगल के मार्ग को बैरीकेटिंग कर दी है, लेकिन वहां पुलिस प्रशासन की ड्यूटी नहीं है।


वीरेन्द्र सिंह

Post Comments

Comments

Latest News

AI के सहारे कातिल प्रेमी तक पहुंची UP पुलिस : एक्सप्रेस-वे पर मिली युवती की लाश का खौफनाक सच आया सामने ! AI के सहारे कातिल प्रेमी तक पहुंची UP पुलिस : एक्सप्रेस-वे पर मिली युवती की लाश का खौफनाक सच आया सामने !
UP News : खंदौली में यमुना एक्सप्रेसवे के 148 किमी पर शुक्रवार को कंबल में लिपटी मिली अज्ञात युवती की...
9 February Ka Rashifal : पढ़ें, आज क्या कहते हैं आपके सितारे
भावनाओं, जश्न और प्यारी यादों से सराबोर Fairwell Ceremony में सत्य प्रताप सिंह तथा रिद्धि को मिला मिस्टर और मिस मनःस्थली का ताज
बलिया में शहीद प्रवीण कुमार सिंह की स्मृतियों को सैल्यूट के साथ BJP विधायक केतकी सिंह ने किया बड़ा काम
बलिया की शिक्षिका करिश्मा वार्ष्णेय को मिला राष्ट्रीय बेस्ट फिजिकल एजुकेशन टीचर अवार्ड
बलिया में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
UPSC में चमकी बलिया की बेटी डॉ. नेहा सिंह, बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर