दीक्षा एप : बागपत, लखनऊ और मेरठ अव्वल, बलिया सेकेंड Division ; देखें पूरी रिपोर्ट

दीक्षा एप : बागपत, लखनऊ और मेरठ अव्वल, बलिया सेकेंड Division ; देखें पूरी रिपोर्ट


बलिया। महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश के आदेश एवं बीएसए के निर्देश के क्रम में बलिया के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कम्पोजिट विद्यालयों के सभी शिक्षकों के दीक्षा ऐप पर पंजीकरण करने एवं दीक्षा पोर्टल पर संचालित उपचारात्मक प्रशिक्षण (उत्तर प्रदेश) पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाना है। कार्यालय राज्य परियोजना समग्र शिक्षा लखनऊ द्वारा जारी 30 जून 2020 प्रात: 09:00 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार जनपद बलिया के कुल शिक्षकों 8334 के सापेक्ष कुल 4186 (50%) शिक्षकों ने पंजीकरण/एनरोल किया है। 

अभी तक पूरे प्रदेश में 3,10,654 शिक्षकों ने कोर्स में पंजीकरण/एनरोल किया है, जिसमें मिर्ज़ापुर, बस्ती, आजमगढ़, गोंडा, सिद्धार्थनगर एवं संतकबीर नगर जनपद ने अपने ज़िलों में सबसे कम प्रतिशत शिक्षकों का पंजीकरण/एनरोल कराया है। बागपत, लखनऊ और मेरठ ने सबसे अधिक शिक्षकों को पंजीकरण/एनरोल करवाया है। जिला समन्यवक प्रशिक्षण प्रवीण कुमार यादव एवं जनपद के एसआरजी आशुतोष कुमार सिंह तोमर, सन्तोष चन्द्र तिवारी व चित्रलेखा सिंह ने दीक्षा ऐप पर पंजीकरण करने एवं उपचारात्मक प्रशिक्षण में सम्मिलित सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। सभी शिक्षकों से अपील किया कि तय समय सीमा के अन्तर्गत जनपद के सभी शिक्षक अपना पंजीकरण दीक्षा ऐप पर कर उपचारात्मक प्रशिक्षण (उत्तर प्रदेश) पूर्ण कर लेंगे। एसआरजी आशुतोष कुमार सिंह तोमर ने बताया कि इस कोर्स को पूर्ण करने की डेडलाइन बढ़ा दी गयी है। सभी शिक्षकों को उपचारात्मक प्रशिक्षण कोर्स में पंजीकरण/एनरोल करना है। यह 04 जुलाई 2020  से पहले पूर्ण करना होगा।

कोर्स का नाम- उपचारात्मक शिक्षण
कोर्स का लिंक

https://bit.ly/remedialteachingcourse

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पीटा, हालत गंभीर ; तीन गिरफ्तार बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पीटा, हालत गंभीर ; तीन गिरफ्तार
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने गए दुर्जनपुर निवासी अमित कुमार साहनी को परिजनों...
प्यार+फोटो+धोखा=हत्या... बलिया पुलिस ने सुलझाई युवक की मर्डर मिस्ट्री, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार
इंस्पायर मानक अवार्ड 2026 में चयन के साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में जुड़ा सनबीम बलिया का एक और स्वर्णिम अध्याय
BALLIA BREAKING : वेतन और पेंशन को लेकर बना सस्पेंस खत्म, बलिया के CTO ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
जेपी के गांव में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में पहुंचे हरिवंश, बोले अपने पैसे से समाज सेवा करने वाले लोग महान
Aaj ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना रविवार, पढ़ें 1 मार्च का राशिफल
बलिया से कम हुई गोरखपुर की दूरी, गोरखपुर-छपरा-गोरखपुर ट्रेन सेवा शुरू