बलिया : डोर टू डोर पुष्टाहार होगा वितरण, BJP Leader ने रवाना किया टीम

बलिया : डोर टू डोर पुष्टाहार होगा वितरण, BJP Leader ने रवाना किया टीम


मनियर, बलिया। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में मेडिकल स्टाफ, पुलिस, एनसीसी कैडेट के साथ साथ बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। मनियर ब्लाक की ग्राम पंचायत सरवार ककरघट्टी अंतर्गत ग्राम गंगापुर में बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा पुष्टाहार वितरण का कार्यक्रम बृहस्पतिवार को बजरंगबली के मंदिर के पास किया गया। 

बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रांतीय परिषद सदस्य व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने उपस्थित गर्भवती धात्री एवं 0 से 3 वर्ष तथा 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के बीच पुष्टाहार वितरण किया। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पूरा ख्याल रखा गया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को डोर टू डोर पुष्टाहार वितरण करने के लिए रवाना किया। 

इस मौके पर मुख्य रूप से मुख्य सेविका बदामी देवी, कार्यकत्री सुनीता तिवारी, रम्भावती देवी के अतिरिक्त अन्य मंडल अध्यक्ष भाजपा मनियर  शीतांशु गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा राजेश सिंह, जय प्रकाश पाठक, सारदानंद साहनी, सतीश सिंह, अजीत सिंह, कृष्णा चौहान, वशिष्ठ चौहान, लव कुमार सिंह, उदय नारायण यादव  पारसनाथ तिवारी सहित इत्यादि लोग मौजूद थे।

वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
Ballia News : सहतवार थाना क्षेत्र के बलेऊर गांव में मामूली कहासुनी में भांजे ने मामा को चाकू से घायल...
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट
प्रेम, सौहार्द्र और एकता से सराबोर रहा बरनवाल सेवा समिति का होली मिलन समारोह
बलिया में पेट्रोल-डीजल और गैस किल्लत नहीं : डीएम ने जारी किए कंट्रोल रूम नंबर, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
विकास भवन का औचक निरीक्षण : अव्यवस्था पर भड़के बलिया डीएम, बोले...