बलिया में युवती के साथ मनबढ़ई, युवक की तलाश में जुटी पुलिस

बलिया में युवती के साथ मनबढ़ई, युवक की तलाश में जुटी पुलिस

बैरिया, बलिया : बैरिया थाना  क्षेत्र के एक गांव की युवती से छेड़खानी का मामला प्रकाश मे आया है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चाई छपरा निवासी राहुल यादव पुत्र रमेश यादव के खिलाफ सोमवार की देर शाम मुकदमा दर्ज किया है। छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करने के बाद इलाकाई पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सक्रिय हो गई है।

एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता ने तहरीर दी थी कि वह हरियाणा में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी बेटी अपने मां के साथ गांव पर रहती है। 28 अप्रैल को शौच के लिए शाम को वह घर से खेत में जा रही थी, तभी आरोपी ने उसे खेत में खींचने का प्रयास किया। उससे अश्लील हरकत की। तहरीर में बताया गया है कि इस सूचना के बाद 5 मई को वह गांव पहुंचा और 6 में को थाने में तहरीर दी है। जांचोंपरान्त देर शाम को प्राथमिकी दर्ज की गई है।जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े तिरंगे में लिपटे CRPF जवान राजकुमार को देख रो पड़ा बलिया का यह गांव

Related Posts

Post Comments

Comments