पंडित दीन दयाल उपाध्याय सीनियर वॉलीबाल प्रतियोगिता : सनबीम बलिया ने किया पदक विजेताओं को सम्मानित

पंडित दीन दयाल उपाध्याय सीनियर वॉलीबाल प्रतियोगिता : सनबीम बलिया ने किया पदक विजेताओं को सम्मानित

सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है खेल : डॉ कुंवर अरुण सिंह 

बलिया : खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में अयोध्या में आयोजित 'पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर वॉलीबाल प्रतियोगिता' में आजमगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व कर कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सनबीम स्कूल, अगरसंडा पर सम्मानित किया गया। 9 से 11 सितंबर तक अयोध्या में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली आजमगढ़ मंडल की 12 सदस्यीय पुरुष वॉलीबाल टीम में बलिया के सात खिलाड़ी चयनित थे। बृहस्पतिवार को जनपद पहुंचे इन खिलाड़ियों को सनबीम स्कूल के निदेशक व जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ कुंवर अरुण सिंह तथा सनबीम स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ अर्पिता सिंह ने सम्मानित किया।

IMG-20240912-WA0014

यह भी पढ़े 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' उत्सव में चहका बचपन : ब्लॉक प्रमुख ने बच्चों के हित में खोला पिटारा, BEO ने मंत्र

विद्यालय पर आयोजित सम्मान समारोह में डॉ कुंवर अरुण सिंह ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उपस्थित छात्रों को खेल की महता के विषय में बताया । साथ ही नियमित खेल अभ्यास से होने वाले शारीरिक व मानसिक लाभ गिनाते हुए खेल को सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बताया। आजमगढ़ मंडल की टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले बलिया के वॉलीबाल खिलाड़ी विनय कुमार यादव, अजितेश प्रताप सिंह, आशीष कुमार, कुंवर राजबीर सिंह, दीपक यादव, मनीष कुमार व प्रियांशु दूबे संग टीम प्रशिक्षक सचिदानंद राय को सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव व जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव नीरज राय को भी डॉ कुंवर अरुण सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान एस के चतुर्वेदी व शहर बानो समेत विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े बलिया एसपी का एक्शन : प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह सस्पेंड, ये रही बड़ी वजह

IMG-20240912-WA0015

अयोध्या में प्रदेशीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने के सफर में आजमगढ़ मंडल की टीम ने अपने लीग राउंड के मुकाबलों में मिर्जापुर को 25-17, 25-22, बस्ती को 25-12, 25-15, अलीगढ़ को 25-17, 25-16 व बरेली को 25-19, 25-16 से पराजित किया। वहीं क्वार्टरफाइनल में वाराणसी को 25-18, 25-23 से पराजित किया। सेमीफाइनल में आजमगढ़ मंडल की टीम अत्यंत संघर्षपूर्ण मुकाबले में प्रयागराज  से 29-27, 25-19, 27-25 से पराजित हो गई। वहीं कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में आजमगढ़ ने बरेली को 25-22, 25-18 से मात दिया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत
बलिया : मऊ-बलिया रेलखंड पर स्थित जिगनी खास रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिमी फाटक से करीब 100 मीटर दूर ट्रेन की...
ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा
हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज
UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल