एक बार फिर बाहर आया 19 वर्ष पहले हुए गबन का जिन्न, मामला एक स्कूल का

एक बार फिर बाहर आया 19 वर्ष पहले हुए गबन का जिन्न, मामला एक स्कूल का

Ballia News : जिले के एक माध्यमिक विद्यालय में लगभग 19 वर्ष पूर्व हुए गबन की धनराशि का जिन्न एक बार फिर बाहर आया है। तत्कालीन प्रभारी प्रधानाध्यापक के कार्यकाल में हुई गबन राशि की वसूली उनके पुत्र व अनुकंपा पर सहायक अध्यापक से किए जाने के बावत कार्रवाई को उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक आजमगढ़ ने जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया को निर्देशित किया था।
प्रकरण में कार्यवाही कराने के लिए विद्यालय प्रबन्धक महेश प्रताप तिवारी ने जिलाधिकारी बलिया को पत्र भेजकर कार्यवाही करने का अनुरोध किया है।      

मामला विश्वनाथ तिवारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीरुपुर बलिया का है, जहां प्रभारी प्रधानाचार्य रहे नित्यानन्द पांडेय पर विद्यालय की विभिन्न निधियों से शासकीय धन ₹ 556888 के गबन का प्रमाणन स्थानीय निधि लेखा बलिया की ऑडिट रिपोर्ट से हुआ था। पूरे मामले का परीक्षण कर तत्कालीन डीआईओएस ने ब्रजेश कुमार पांडेय मृतक आश्रित सहायक अध्यापक को 13 मार्च 2021 को पत्र भेजकर कहा था कि आपके द्वारा अपने पिता नित्यानंद पांडेय (तत्कालीन प्रभारी प्रधानाचार्य) के मृतक आश्रित के रूप में सेवायोजन प्राप्त किया गया है। इसलिए अपने पिता की समस्त देनदारियों की प्रतिपूर्ति करने के भी अधिकारी हैं।

विद्यालय निधि से आपके पिता द्वारा किए गए गबन की शासकीय धनराशि को अपने निजी स्रोतों से जमा कर उसकी पावती रसीद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को 15 दिनों के अंदर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। लेकिन आज तक मामला अधर में लटका हुआ है। इस पर विद्यालय प्रबंधन ने जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया सहित जिलाधिकारी बलिया को पत्र भेजकर प्रभावी कार्यवाही करते हुए गबन की धनराशि की रिकवरी कराए जाने का अनुरोध किया है।

यह भी पढ़े 22 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी ! बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम...
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी