बेलहरी ब्लाक में गूंजा ‘अब ना करो अज्ञानता की भूल, हर बच्चे को भेजो स्कूल’

बेलहरी ब्लाक में गूंजा ‘अब ना करो अज्ञानता की भूल, हर बच्चे को भेजो स्कूल’

बलिया : समग्र शिक्षा के अंतर्गत शिक्षा क्षेत्र बेलहरी की ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो, विशेष संचारी रोग नियंत्रण तथा मतदाता जागरूकता की विशाल रैली शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी राजीव गंगवार के नेतृत्व में निकाली गई। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षा के महत्व को समझाते हुए अभिभावकों को प्रेरित किया कि अपने 6 से 14 वर्ष के बच्चों का दाखिला परिषदीय स्कूल में अवश्य कराये। इन स्कूलों में योग्य अध्यापक अध्यापिकाओं द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है। बीईओ ने मतदान के दिन बूथों पर जाकर मताधिकार का प्रयोग करने की अपील अभिभावकों से की। 

IMG-20240412-WA0006

बीआरसी से निकली रैली में शामिल बच्चे ‘अब ना करो अज्ञानता की भूल, हर बच्चे को भेजो स्कूल’, ‘घर-घर विद्या दीप जलाओ, अपने बच्चे सभी पढ़ाओ’ व ‘लड़का-लड़की एक समान, यही संकल्प-यही अभियान' इत्यादि नारे लगाते हुए गांव में भ्रमण कर आम लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किये। वहीं, थानाध्यक्ष हल्दी सुनील सिंह, प्राशिसं के ब्लाक अध्यक्ष शशिकांत ओझा, मंत्री संतोष सिंह व पूर्व अध्यक्ष विद्यासागर दूबे ने सभी अभिभावकों से अपील किया कि आप न सिर्फ अपने, बल्कि पास-पड़ोस के बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन परिषदीय स्कूल में अवश्य करायें। बच्चों से कहा कि अपने घर व मुहल्लें के लोगों को मतदान करने के लिये आप सभी प्रेरित करे। उन्हें बताना है कि मतदान हमारा अधिकार और कर्तव्य है। इस मौके पर ज्ञानेश्वर नाथ श्रीवास्तव, मनोज पांडे, बृजभूषण पाण्डेय, प्रभाकर राय, राजीव उपाध्याय, अजय कुमार सिंह, निर्मला सिंह सविता, पूजा सविता, अर्चना सिंह, राजीव दूबे, दिलीप कुमार, संजय कुमार वर्मा, अवनीश कुमार, सहायक लेखाकार संजीव कुमार राय, कार्यालय सहायक जितेन्द्र, सुमित, अजीत, राजेश व राजू इत्यादि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े बलिया में दर्दनाक हादसा : पैर फिसलने से गड्ढे में समा गईं मासूम की जिन्दगी

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास भवन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों...
वाराणसी एयरपोर्ट पर बलिया निवासी यात्री के बैग से मिला .32 बोर का चार जिंदा कारतूस, यात्रियों में हड़कंप
बलिया में किशोरी की अचानक बिगड़ी हालत और हो गई मौत
6 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
शादी समारोह के बीच गिरे दुल्हन के मामा, फिर उठे नहीं
चार दिन पहले नदी में दफनाई गई महिला की लाश को बलिया पुलिस ने निकाला बाहर, ससुर जा चुके हैं जेल
बलिया में 'पॉवर' को लेकर महिला प्रधान का सनसनी खुलासा, बोली - देवर-सचिव ने...