बलिया से बिहार में इंट्री करते ही एक्शन में आई मांझी पुलिस, अंग्रेजी शराब लदी नाव बरामद

बलिया से बिहार में इंट्री करते ही एक्शन में आई मांझी पुलिस, अंग्रेजी शराब लदी नाव बरामद

बैरिया, बलिया : मांझी चेक पोस्ट के बाद अब रेवती थाना क्षेत्र के गोपाल नगर के निकट डुमाईगढ़ घाट के पास सरयू नदी में अंग्रेजी शराब लदी उत्तर प्रदेश से बिहार जा रही छोटी नाव को माझी पुलिस ने शनिवार को जब्त कर लिया है। माझी थाने के उप निरीक्षक अनिल कुमार की टीम रात में गस्त कर रही थी। इसी बीच, मुखबिर से सूचना मिली कि शराब तस्कर सरयू नदी के रास्ते गोपाल नगर के तरफ से अंग्रेजी शराब तस्करी के लिए छोटी नाव पर लाद कर बिहार ले आ रहे हैं। बिहार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जिसे देख शराब तस्कर नाव से नदी में कूद कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग खड़े हुए। उक्त नाव पर 184 लीटर अंग्रेजी शराब विभिन्न तरह के पैकिंग में लदा हुआ था। शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि तस्करों की पहचान कर शीघ्र उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। डूमाईगढ़ घाट सहित उन सभी संभावित स्थानों पर पुलिस तैनात कर दी गई है, जहां उत्तर प्रदेश से शराब तस्करी की संभावना है।

शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा
बलिया : OPERATION CONVICTION के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन विभाग की प्रभावी...
हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज
UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल
Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव
बलिया में युवक पर प्राणघातक हमला, चार नामजद