बलिया में हादसों की होली : Road Accident में एक और युवक की मौत, मृतकों की संख्या पहुंची सात

बलिया में हादसों की होली : Road Accident में एक और युवक की मौत, मृतकों की संख्या पहुंची सात

बलिया : जिले में सोमवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में 7 लोगों की मौत की सूचना है। होली के दिन हुए हादसों से न सिर्फ घर परिवार, बल्कि मृतकों के गांव-मुहल्ले में भी कोहराम मच गया। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल है। 

पिकअप की टक्कर से युवक की मौत

उभांव थाना क्षेत्र के अवाया गांव के पास सोमवार को पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार उभांव थाना क्षेत्र के ही टंगुनिया गांव निवासी बजरंजी राजभर (32) की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची उभांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, घटना से मृतक के परिवार में करूण-क्रंदन व चीत्कार मचा है। 

यह भी पढ़े Ballia News : चेतावनी के बाद भी मिली कमियां, CDO ने चार कर्मचारियों का रोका वेतन; इन विन्दुओं पर किए अलर्ट

IMG-20240325-WA0012

यह भी पढ़े बलिया में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस : सवार हुए 6 निरीक्षकों समेत कई थानाध्यक्ष

दो बाइकों की टक्कर में चाचा-भतीजा समेत तीन की मौत

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के जमुईपट्टी के पास दो बाइकों की टक्कर में एक बालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई।बरहुचा गांव निवासी प्रदीप राम अपनी बहन को पहुंचाने उसके ससुराल गया था। प्रदीप के साथ उसका भतीजा अगत्सय भी था। बहन को उसके घर छोड़कर प्रदीप घर लौट रहा था। वह अभी जमुई चट्टी से सटे भागड पुलिया पर पहुंचा था, तभी सामने से एक बाइक से टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवारों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रदीप और उसके भतीजे 4 वर्षीय भतीजे अगत्सय तथा दूसरी बाइक सवार लक्ष्मण चौरसिया को मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मण अपने दोस्त विवेक शर्मा के साथ घाघरा नदी से स्नान कर सिकंदरपुर आ रहा था। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में ले लिया है। वहीं, चाचा भतीजे की मौत ने परिवार सहित पूरे गांव के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

IMG-20240325-WA0009

कार की टक्कर से बालक की मौत

बांसडीह-बलिया मार्ग पर बड़सरी गांव के पास सोमवार की अपरान्ह अनियंत्रित कार ने 12 वर्षीय बालक को चपेट में ले लिया। बालक को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त बिहार के गया जनपद निवासी वीरेंद्र के पुत्र राहुल के रूप में हुई। उसके पिता साहोडीह गांव में ईट भट्ठे पर काम करते है। वह राजपुर गांव से ठंडा पेय खरीद कर भट्ठा  पर स्थित अपने घर पैदल ही जा रहा था, तभी पीछे से कार ने धक्का मार दिया।

IMG-20240325-WA0013

पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार सुखपुरा थाना क्षेत्र के ब्राह्मइन गांव निवासी राहुल बासफोर (18) पुत्र गोरख तथा सुशील गुप्ता (19) पुत्र मनोज गुप्ता (निवासी भरतपुरा थाना सुखपुरा) की मौत हो गई। दोनों युवक एक ही बाइक से अपने गांव की ओर जा रहे थे, तभी बसंतपुर मोड़ के पास उनकी बाइक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। आस-पास के लोगों की सूचना पर पहुंची सुखपुरा पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी
बलिया : रसड़ा थाना पुलिस ने जुआ खेलने वाले 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से...
बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : सोहांव एकादश बना विजेता
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : बाइक सवार युवक की मौत का खौफनाक मंजर देख कांपे लोग, दूसरा रेफर
बलिया से 'माननीयों' को 'शिक्षक की पाती' भेजकर AIJTF ने किया TET अनिवार्यता का विरोध
Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत
ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल