सनबीम बलिया में स्पोर्ट्स एवं स्प्रिंग कैंप जोश का भव्य उद्घाटन

सनबीम बलिया में स्पोर्ट्स एवं स्प्रिंग कैंप जोश का भव्य उद्घाटन

बलिया : महज अध्ययन में ही बच्चों की गतिविधियां सीमित न रहे बल्कि मनोरंजन के साथ-साथ उनका सर्वांगीण विकास भी होना चाहिए। यद्यपि परीक्षा के दौरान बच्चे दबाव महसूस करते हैं। ऐसे में वार्षिक परीक्षा के उपरांत बच्चों के शारीरिक (विविध खेल) विकास हेतु सनबीम स्कूल बलिया में छः दिवसीय स्पोर्ट्स एंड स्प्रिंग कैंप का आयोजन प्रारंभ हुआ।

IMG-20240311-WA0043

मुख्य अतिथि के रूप में जवाहर यादव कीड़ा अधिकारी बलिया स्पोर्ट्स स्टेडियम थे। उन्होंने बच्चों को विविध खेलों की प्रासंगिकता को बताया कि आज बच्चे खेल के क्षेत्र में भी नए-नए आयाम हासिल कर रहे हैं। इससे शारीरिक वृद्धि के साथ मानसिक संबल भी मिलता है।

यह भी पढ़े प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या : नशे की गोलियां खिलाकर नहर में फेंका, ऐसे रची मौत की खौफनाक साजिश

IMG-20240311-WA0045

यह भी पढ़े बीएसए को कोर्ट से नहीं मिली राहत

विद्यालय के निदेशक डॉ कुंवर अरुण सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आपका प्यारा सनबीम स्कूल पढ़ाई संग खेलों के तमाम प्रारूप की व्यवस्था कर रहा है, ताकि बच्चों को खेल के लिए भटकना न पड़े। बस विद्यालय द्वारा प्रदत्त सुविधाओं का आपको लाभ उठाना है।प्रधानाचार्या डॉ अर्पिता सिंह ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आज भारत खेलों में भी  बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने बच्चों की प्रशंसा करते हुए इसमें भागीदारी पर जोर दिया।

IMG-20240311-WA0046

इस कैंप में बच्चों को हैंडबॉल बास्केटबॉल, खो-खो, शूटिंग, हॉकी, वॉलीबॉल, टेनी क्वाइट के शतरंज के साथ ज्वेलरी मेकिंग फोटोग्राफी आदि की ट्रेनिंग योग्य प्रशिक्षकों द्वारा दी जा रही है। बच्चे भी स्प्रिंग कैंप में काफी उत्साहित दिखे। परीक्षा के तनाव से मुक्त होकर उनके इच्छानुसार उन्हें खेलने का पर्याप्त अवसर मिल रहा था। इस अवसर पर एडमिन संतोष कुमार चतुर्वेदी, हेडमिस्ट्रेस सहर बानो, कोऑर्डिनेटर पंकज सिंह, नीतू पांडेय, प्रशांत उपाध्याय, निधि सिंह, खेल प्रशिक्षक पंकज सिंह, कमल, प्रीति, तरुण, राहुल, राजेश, अबू सईद, निखिल, अभय, आशीष आदि थे।

Post Comments

Comments

Latest News

National Wrestling Competition in Ballia : बलिया स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों पर कुश्ती, जानिएं डिटेल्स National Wrestling Competition in Ballia : बलिया स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों पर कुश्ती, जानिएं डिटेल्स
बलिया : 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन सोमवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। अंडर 17...
Ballia News : एमटीसीएस में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 557 बच्चों ने लिया भाग
Transfer List of Ballia Police : बलिया SP ने 21 पुलिसकर्मियों को दी नई तैनाती
Ballia में ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
Ballia News : 'नकली ' सर्टिफिकेट का खुला राज, स्टाफ नर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Ballia News : पूर्व जिला मंत्री को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
सुलझी डबल मर्डर मिस्ट्री : गर्लफ्रेंड के पिता का कर्ज चुकाने के लिए प्रेमी बना हैवान