बलिया में चार वारण्टी गिरफ्तार, चारों का अलग-अलग है जुर्म

बलिया में चार वारण्टी गिरफ्तार, चारों का अलग-अलग है जुर्म

Ballia News : पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सहतवार थाना पुलिस चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। सहतवार पुलिस की प्रथम टीम ने मनोज यादव पुत्र रामाधार यादव (निवासी भोपतपुर, थाना सहतवार, बलिया) व शम्भू बिन्द पुत्र परशुराम बिन्द (निवासी कोलकला बिन्द बस्ती, थाना सहतवार, बलिया) को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। मनोज यादव धारा 354ख, 504, 506 भादवि व धारा 7/8 पाक्सो एक्ट में वांछित है। वहीं, शम्भू बिन्द धारा 60 आबकारी एक्ट में वारंटी है। 

इसी क्रम में द्वितीय पुलिस टीम ने वारण्टी श्रीभगवान राम पुत्र स्व. नरेश राम (निवासी वार्ड नं. एक कस्बा सहतवार, बलिया) व अरविन्द राजभर पुत्र स्वामीनाथ राजभर (निवासी वार्ड नं.-03 कस्बा सहतवार, बलिया) को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। श्रीभगवान राम धारा 60 आबकारी एक्ट तथा अरविन्द राजभर धारा 294, 354ए, 504, 506 भादवि में वारंटी है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को चालान न्यायालय कर दिया। 

Post Comments

Comments

Latest News

आज वाया बलिया, गाजीपुर चलेगी यह विशेष ट्रेन, देखें समय सारिणी आज वाया बलिया, गाजीपुर चलेगी यह विशेष ट्रेन, देखें समय सारिणी
वाराणसी : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 05599 दरभंगा-अहमदाबाद एकल यात्रा विशेष गाड़ी का संचलन 10 दिसम्बर, 2025...
कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें 10 दिसम्बर का Rashifal
बलिया में दो बाइकों की टक्कर, पूर्व विधायक के पुत्र की मौत
69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता : हरियाणा की बालिका पहलवानों के नाम रहा मंगलवार, जीते दो स्वर्ण
बलिया में प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमिका के सामने जहर खाकर दी जान
PMKVY में मिष्ठान और अन्नकूट प्रशिक्षण शामिल करने की मांग तेज
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दगाबाज !