बलिया : दशहरा मेला में बवाल का मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान गिरफ्तार

बलिया : दशहरा मेला में बवाल का मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान गिरफ्तार

बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के खरौनी गांव में दशहरा मेला के दौरान हुए बवाल के मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान राजेश दूबे उर्फ राजू पुत्र स्व. सुरेन्द्रनाथ दूबे (निवासी : रामपुरकला, थाना बांसडीह) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने हमला में प्रयुक्त लोहे के पाइप को भी बरामद कर लिया। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को धारा 191(2), 191(3), 190, 109, 115(2), 131 बीएनएस व धारा 7 सीएलए एक्ट में चालान न्यायालय कर दिया।

12 अक्तूबर को खरौनी गांव में दशहरा मेला का आयोजन किया गया था। वहां पर रावण दहन का कार्यक्रम होने वाला था। पुलिस के अनुसार मैदान पर तीन कमेटियों शक्ति बाबा ज्योति दुर्गा पूजा समिति, टेका बाबा स्पोर्ट क्लब तथा आदर्श ज्योति क्लब की ओर से कार्यक्रम हो रहे थे। तीनों कमेटियों की आपसी सहमति के आधार पर शक्ति बाबा ज्योति समिति की ओर से रामलीला का कार्यक्रम चलाया जा रहा था।

इसी बीच डीजे बजाने को लेकर समितियों के बीच विवाद हुआ और लाठी-डंडा, लोहे के पाइप आदि से मारपीट होने लगी। इससे अफरा तफरी मच गयी तथा मेला घुमने आये लोग भी घायल हो गये। इस मामले में खरौनी निवासी नवीन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने राजेश दूबे समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़े बलिया में 10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म : 5 ने नोचा जिस्म, दो युवक गिरफ्तार

पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया, जबकि पूर्व प्रधान घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ कोर्ट की ओर से 22 अक्तूबर को गैर जमानती वारंट तथा दो दिसम्बर को कुर्की की नोटिस जारी की गयी थी। सोमवार को आरोपी पूर्व प्रधान को राजपुर चट्टी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़े महज 12 साल की उम्र में आरवी ने अमेरिका में फहराया परचम, गूगल भी हुआ प्रभावित

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया : सतीश चन्द्र कालेज बलिया में बीएड चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के स्काउट गाइड प्रशिक्षण के चतुर्थ दिवस वनोपसेवन...
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार