पिनैकल टेक्नो स्कूल का फेयरवेल : जमकर झूमे छात्र, चेहरे पर खुशी ; आंखों से छलका विदाई दर्द

पिनैकल टेक्नो स्कूल का फेयरवेल : जमकर झूमे छात्र, चेहरे पर खुशी ; आंखों से छलका विदाई दर्द

Ballia News : पिनैकल टेक्नो स्कूल में रविवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया इसमें कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों ने बारहवीं के छात्रों को सम्मान देकर हंसी-खुशी विदा किया। गुडलक फेयरवेल पार्टी का आरंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। फेयरवेल पार्टी के दौरान कैटवॉक, डांस, कव्वाली स्पीच और अपनी अदाओं के जादू से छात्रों ने सबका मनोरंजन किया। इस दौरान कई छात्रों ने मंच से अपने उस अनुभव को भी शेयर किया जो पढ़ने के दौरान इस स्कूल से उन्होंने ग्रहण किया।

IMG-20240219-WA0053

विद्यालय के डायरेक्टर प्रवीण पाण्डेय ने कहा कि विद्यालय में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दिए जाते हैं। छात्रों को जीवन मे निरंतर परिश्रम करने की नसीहत दी । 12th के बाद इंजीनियरिंग  और मेडिकल के अलावा और किस क्षेत्र  मे अपना करिअर बना सकते है, उसपर जोर दिया और जीवन मे राष्ट्र को सर्वोपरि रखने की सलाह दी।

यह भी पढ़े बलिया एसपी का एक्शन : प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह सस्पेंड, ये रही बड़ी वजह

IMG-20240219-WA0055

यह भी पढ़े Video : बलिया पुलिस ने चार बदमाशों को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, दो हत्यारोपियों के पैर में लगी गोली

निर्देशक गितेश पाण्डेय ने विद्यार्थियों के अच्छे भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहानी के माध्यम से छात्रों को लाइफ मे पॉजिटिव सोच रखते हुए आगे बढ़ने के गुण सिखाए।विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रियंका पाण्डेय ने 12वीं के छात्रों को उपहार देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। स्कूल के  सभी अध्यापकों ने छात्रों को दही गुड़ खिला कर उन्हें गुड-लक बोला। मंच संचालन आँचल और आशुतोष नें किया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक दीपक पाण्डेय, कृष्ण मोहन सिंह, सलोनी गुप्ता, अभिजीत सिंह, अमित मिश्रा, नितिशा गुप्ता, अशोक सिंह सब लोग मौजूद रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी
बलिया : रसड़ा थाना पुलिस ने जुआ खेलने वाले 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से...
बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : सोहांव एकादश बना विजेता
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : बाइक सवार युवक की मौत का खौफनाक मंजर देख कांपे लोग, दूसरा रेफर
बलिया से 'माननीयों' को 'शिक्षक की पाती' भेजकर AIJTF ने किया TET अनिवार्यता का विरोध
Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत
ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल