एक पर्यावरण प्रेमी ऐसा भी : गजब है शिक्षक शैलेन्द्र का मिशन, हर कोई मुरीद

एक पर्यावरण प्रेमी ऐसा भी : गजब है शिक्षक शैलेन्द्र का मिशन, हर कोई मुरीद

बलिया : नगरा ब्लॉक में एआरपी पद पर कार्यरत मऊ नगर के सहादत पूरा मोहल्ला निवासी शैलेंद्र प्रताप ने पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन हेतु 5 सितंबर 2020 से शिक्षक दिवस पर जो अभियान शुरू किया था, वह नेक कार्य आज पर्यावरण दिवस पर 1292 दिन बीतने के बाद भी लगातार जारी है। वह प्रतिदिन एक व्यक्ति को नि:शुल्क पौधा देकर उसे रोपण के लिए प्रेरित करते हैं। इनका यह अभियान लोगों में चर्चा का विषय है। 
 
उन्होंने आह्वान किया भूखंडकार व जीवन की नई पारी की शुरुआत करने वाले लोग अनिवार्य रूप से पौधरोपण कर धरती को हरा भरा करने में अपनी भूमिका निभाए। बताते चलें शैलेंद्र व उनकी टीम द्वारा जून 2022 में मऊ से वाराणसी तक तमसा नदी की स्वच्छता रिवर फ्रंट पार्क हेतु पदयात्रा, गांधी जयंती 2 अक्टूबर पर मऊ से लुंबनी नेपाल तक पर्यावरण संदेश साइकिल यात्रा, 1100 से अधिक स्कूलों में पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता कार्य किया जा चुका है।
 
Shailendra Pratap
 
अंतिम सांस तक जलाता रहूंगा पर्यावरण संरक्षण की अलख : शैलेंद्र
 
नगरा में एआरपी के पद पर कार्यरत शिक्षक शैलेंद्र का प्रकृति प्रेम अनूठा है। शैलेंद्र को हरियाली से इतना गहरा लगाव है कि वह यत्र तत्र सर्वत्र स्थान दिखता नहीं कि पौधारोपण कर प्रकृति को उपहार देने में जुट जाते हैं। उनका यह कारवां यही नहीं थमता अपने स्तर से भी आमजन को प्रकृति व पर्यावरण के प्रति जागरूक करते रहते हैं। शैलेन्द्र का प्रकृति प्रेम व जज्बा लोगों के लिए प्रेरणादाई है।
 
शैलेंद्र ने कोरोना महामारी में ऑक्सीजन व प्रकृति के मूल्य को समझते हुए 5 सितंबर 2020 शिक्षक दिवस से प्रतिदिन पौधारोपण करने का आजीवन संकल्प लिया था, जो आज भी जारी है। इस पर्यावरण दिवस पर 1292वां पौधा रोपित कर शैलेंद्र ने एक अनूठा इतिहास कायम किया। उनके समर्पण का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि वह खुद की कमाई से पौधा खरीद कर प्रतिदिन या तो उसे उचित स्थान देते हैं या फिर किसी सुयोग्य को समर्पित कर उसे रोपित करा देते हैं। इस नेक कार्य के लिए जिला एवं राष्ट्रीय स्तर के कई मंचों से शैलेंद्र को सम्मानित भी किया जा चुका है। शैलेंद्र ने बताया कि मेरे अंतिम सांस तक अभियान चलता रहेगा।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
Ballia News : सहतवार थाना क्षेत्र के बलेऊर गांव में मामूली कहासुनी में भांजे ने मामा को चाकू से घायल...
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट
प्रेम, सौहार्द्र और एकता से सराबोर रहा बरनवाल सेवा समिति का होली मिलन समारोह
बलिया में पेट्रोल-डीजल और गैस किल्लत नहीं : डीएम ने जारी किए कंट्रोल रूम नंबर, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
विकास भवन का औचक निरीक्षण : अव्यवस्था पर भड़के बलिया डीएम, बोले...