बलिया : अस्पताल प्रशासन की बेरूखी से दो बच्चों के सिर से उठा बाप का साया ! ये है पूरा मामला

बलिया : अस्पताल प्रशासन की बेरूखी से दो बच्चों के सिर से उठा बाप का साया ! ये है पूरा मामला

बलिया : कभी चिकित्सकों की लापरवाही तो कभी कर्मचारियों की मनमानी को लेकर आये दिन सुर्खियों में रहने वाला जिला अस्पताल एक बार फिर सीएमएस की बेरूखी से जुगेश्वर प्रसाद की मौत का सबब बन गया। बुधवार को बर्न वार्ड के बाथरूम में जुगेश्वर प्रसाद की गिरकर मौत हो गई। इससे परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। दो बच्चों के सिर से बाप का साया उठ गया। इस दौरान मरीज के तीमारदारों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सीएमओ और सीएमएस के खिलाफ नारे भी लगाए।

हुआ यूं कि बयासी निवासी जुगेश्वर प्रसाद के हाईड्रोसील में दिक्कत थी। उनके परिजन मंगलवार को जिला अस्पताल में लाए थे। तीमारदार के अनुसार इमरजेंसी में इलाज के बाद भर्ती के लिए जिला अस्पताल की नई वाली बिल्डिंग में उन्हें शिफ्ट किया गया था। आरोप है कि बुधवार को उनके हाईड्रोसील में घाव हो गया था, लिहाजा नए भवन से बर्न वार्ड में उन्हें शिफ्ट किया जा रहा था, तब मरीज को स्ट्रेचर की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई।

इतना ही नहीं आरोप है कि वर्न वार्ड में भर्ती किया गया तो तीमारदार द्वारा यहां तैनात चिकित्सक व सिस्टर से बार-बार विनती करने के बाद भी न तो पेशाब आदि कराने के लिए कोई उपकरण लगाए जा रहे थे, न ही सुई दवा की जा रही थी। आरोप है कि मरीज पेशाब करने के लिए वर्न वार्ड के बाथरूम में गए, उसी वक्त गिरकर उनकी मौत हो गई। उस वक्त वार्ड में तैनात सिस्टर भी मरीज को देखना मुनासिब नहीं समझी। मौत की जानकारी होते ही जुगेश्वर प्रसाद की पत्नी दहाड़े मारकर रोने लगी, वहीं अन्य तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया।

यह भी पढ़े शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय को लेकर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, अप्रैल से मिलेगी बढ़ी सैलरी 

तीमारदारों ने की मुआवजे की मांग
जुगेश्वर प्रसाद ही घर का एक मात्र कमाऊ सदस्य थे, जबकि घर पर दो बच्चे है। जिनकी पढ़ाई लिखाई पर अब ग्रहण लग सकता है। वहीं परिवार के सामने रोजी रोटी का भी संकट उत्पन्न हो गया है। ऐसे में परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।

यह भी पढ़े Ballia News : गांव की बड़ी हेवली के खंडहर में मिला लापता बालक का शव, हत्या की आशंका

संज्ञान में नहीं मामला : सीएमएस
जिला अस्पताल के सीएमए डॉ. एसके यादव से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। जबकि सीएमएस कक्ष से कुछ ही दूरी पर हंगामा हो रहा था और परिजन दहाड़े मारकर रो रहे थे। सीएमएस ने बस इतना कहा कि अभी दिखवाता हूं।

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार