बलिया : माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा. श्याम कुमार सिंह ने किया जनसम्पर्क

बलिया : माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा. श्याम कुमार सिंह ने किया जनसम्पर्क

दोकटी, बलिया : उत्तर प्रदेश माध्यमिक संघ (पाण्डेय गुट) के मनोनीत जिलाध्यक्ष डा. श्याम कुमार सिंह (प्रवक्ता नरहरि बाबा इण्टर कालेज कर्ण छपरा) ने क्षेत्रीय विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से सम्पर्क किया। परिचय भ्रमण के दौरान डा. सिंह ने क्षेत्र के सुदिष्ट बाबा इण्टर कालेज सुदिष्टपुरी, बाबा लक्ष्मण दास इण्टर कालेज बैरिया, आचार्य जेबी क.पलानी इण्टर कालेज जमालपुर, अमर शहीद कौशल कुमार इण्टर कालेज नारायणगढ़ आदि विद्यालयों में पहुँच कर संघ के प्रति सक्रियता बढ़ाने के साथ साथ सदस्यता हेतु जोरदार तरीके से अपील भी की।

स्वतंत्रता सेनानी सुदर्शन सिंह इण्टर कालेज बहुआरा के प्रधानाचार्य के आकस्मिक निधन से मर्माहत डा. सिंह विद्यालय परिसर में न जाकर दूरभाष के माध्यम से अभिषेक कुमार सिंह से सदस्यता फाइल पर चर्चा की। डा.सिंह के स्वच्छ छवि,वाक्पटुता एवं युवा नेतृत्व पाकर  शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।जनपद में संगठन को धार देने की अपील भी की। डा. सिंह ने उक्त का श्रेय विजय सिंह को देते हुए उनके प्रति गहरी आस्था एवं कृतज्ञता ज्ञापित की। इस कार्य में समर्पित भाव से पूर्ण सहयोग के लिए डा. सिंह ने अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार मिश्र,कौशल किशोर सिंह, जीवछ सिंह,दिनेश कुमार गहलौत, विन्ध्वासिनी साहू, अल्का रानी,तरंग गम्भीर,गणेश दत्त मिश्र,पृथ्वी नाथ सिंह, अखिलेश यादव, देवेन्द्र यादव, आकाश शर्मा, अमित कुमार, सव्यसाची पाण्डेय (शिवम), राहुल, शिवांश सहित सभी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

रमेश पांडेय

यह भी पढ़े Road Accident में बलिया के लाल CRPF जवान की मौत

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली
Ballia  : बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा उस पार एक गांव में गत शौच के लिए गई 25 वर्षीय महिला...
14 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल
बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट
प्रेम, सौहार्द्र और एकता से सराबोर रहा बरनवाल सेवा समिति का होली मिलन समारोह