बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा जिला बदर अभियुक्त
On




बलिया : पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रेवती थाना पुलिस को सफलता मिली है। उप निरीक्षक रामसकल यादव मय हमराह देखभाल क्षेत्र में मामूर थे, तभी मुखबिर खास की सूचना पर जिला बदर अभियुक्त मनोज कुमार यादव पुत्र स्व. सुरेन्द्र यादव (निवासी छपरा सारिव, रेवती, बलिया) को दतहां बन्धा से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने चालान न्यायालय कर दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम हेड कां. राजेन्द्र यादव व कां. प्रदीप कुमार मौर्या शामिल रहे।

Related Posts
Post Comments

Latest News
08 Dec 2025 23:00:44
बलिया : बांसडीहरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर चट्टी पर स्थित दो गुमटी और एक पिकअप रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों...


Comments