बलिया में सपा-कांग्रेस पर बरसे सीएम योगी, बोले - पूरे देश में गूंज रहा सिर्फ एक ही स्वर, 'जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे'

बलिया में सपा-कांग्रेस पर बरसे सीएम योगी, बोले - पूरे देश में गूंज रहा सिर्फ एक ही स्वर, 'जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे'

बलिया : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में पांच चरण का चुनाव हो चुका हैं। छठा चरण हो रहा है। 4 जून को जब नतीजे आएंगे तो दिल्ली के सिंहासन पर कोई राम भक्त ही बैठेगा। 400 पार के नारे को सुनकर सपा और कांग्रेस के नेताओं को चक्कर आने लगता है, क्योंकि दोनों मिलकर भी 400 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। लोकसभा चुनाव का नतीजा आने के बाद गठबंधन का बिखराव तय है। कहा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक असम के कामरूप से लेकर गुजरात के कच्छ तक सिर्फ एक ही स्वर गूंज रहा है जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे।


बलिया लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के पक्ष में बाबा लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कालेज के मैदान में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बलिया पहचान के अभाव में नही है। यहां के लोग जागरूक है। इस देश का 1947 में धर्म के आधार पर विभाजन हो चुका है। मुसलमानों को आरक्षण देने की घोषणा करने वालों को आप उखाड़ फेंकें। यही कहने आपके बीच आया हूं। कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सरकार ने मुसलमानों को धर्म के आधार पर आरक्षण दिया था। उच्च न्यायालय ने उसे रद्द कर दिया। ममता बनर्जी कह रही है, वह कोर्ट आदेश नहीं मानेगी। इसी तरह से कांग्रेस, सपा, बसपा धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण देने की बात कह रही है। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि 500 वर्षों बाद हमारी सरकार ने अयोध्या के भव्य मंदिर में रामलला को बिराजमान किया। मैं आप से पूछना चाहता हूं, क्या कांग्रेस या सपा अथवा बसपा की सरकार होती तो अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनता ? कहा कि 23 करोड़ की पाकिस्तान की आबादी भूख से मर रही है। हमारी सरकार  80 करोड़ लोगों को नि:शुल्क राशन दे रही है।इंडी गठबंधन के लोग पाकिस्तान के पास एटम बम होने की बात कह कर डरवा रहे है। मोदी के नेतृत्व का यह आधुनिक भारत है, हम किसी को छेड़ेंगे नहीं जो छेड़ेगा उसे छोड़ेंगे नहीं।

यह भी पढ़े पति से प्यारा पैसा : 2 करोड़ के लिए महिला टीचर खुशी-खुशी बनीं विधवा, प्रेमी और सुपारी किलर संग गिरफ्तार 


योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में हो रहे विकास कार्यो का विस्तार पूर्वक चर्चा किया। कहा बलिया में भी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे बन रहा है। स्टेशनों पर सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। रेलवे का आधुनिकीकरण हो रहा है। सड़क, अस्पताल, पुल-पुलिया के साथ बलिया में मेडिकल कालेज, बस स्टेशन बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि आईआईएम, आईआईटी, एनआईटी, एमबीबीएस सहित अन्य उच्चस्तरीय पढ़ाई करने वालों की सुविधा बढाई गयी है। उन्होंने कहा कि आपने बदलते भारत को देखा है। विकसित भारत का आधार तैयार हो रहा है। आज आतंकवाद खत्म हो रहा है। नक्सलवाद दम तोड़ रहा है। देश की सीमाएं सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़े अलग-अलग तिथियों में निरस्त रहेगी ये ट्रेनें,बलिया से गुजरने वाली भी कुछ गाड़ियां शामिल


कांग्रेस और सपा की सरकार में दंगे होते थे। देश में चारों तरफ विस्फोट होते थे। आतंकवाद रोकने में सरकार विफल थी। कांग्रेस और सपा में इच्छा शक्ति का अभाव था। वह इस समस्या का समाधान नहीं चाहते थे और सिर्फ बहाने बनाते थे, लेकिन आज यह सभी समाप्त हो रहा है। अगर विपक्ष की सरकार बनी तो फिर प्रदेश में साम्प्रदायिक दंगे होंगे। माफिया व अपराधियों का बोलबाला होगा, जिन्हें मैंने रौंदा है। ऐसे लोगों को वोट देकर पुनर्जीवित करने का पाप न करें। इस अवसर पर सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, मंत्री दयाशंकर सिंह, पूर्व सांसद भरत सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी,पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, नागेंद्र पांडे, मारकंडे शाही, जिलाध्यक्ष संजय यादव सहित दर्जनों वरिष्ठ लोगों ने अपने विचार रखें। इससे पहले मुख्यमंत्री ने मनियर इंटर कॉलेज के मैदान में सलेमपुर से भाजपा प्रत्याशी रवीन्द्र कुशवाहा के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया।

शिवदयाल पांडेय मनन

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास भवन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों...
वाराणसी एयरपोर्ट पर बलिया निवासी यात्री के बैग से मिला .32 बोर का चार जिंदा कारतूस, यात्रियों में हड़कंप
बलिया में किशोरी की अचानक बिगड़ी हालत और हो गई मौत
6 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
शादी समारोह के बीच गिरे दुल्हन के मामा, फिर उठे नहीं
चार दिन पहले नदी में दफनाई गई महिला की लाश को बलिया पुलिस ने निकाला बाहर, ससुर जा चुके हैं जेल
बलिया में 'पॉवर' को लेकर महिला प्रधान का सनसनी खुलासा, बोली - देवर-सचिव ने...