बलिया में किन्नर की तहरीर पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बलिया में किन्नर की तहरीर पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Ballia News : उभांव पुलिस ने रुपा किन्नर पुत्री काशीनाथ (निवासी बीबीपुर, थाना उभांव) की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस जांच में दो किन्नरों के बीच क्षेत्राधिकार और वर्चस्व में विवाद का मामला प्रकाश में आया है।

पीड़ित रुपा किन्नर पुत्री काशीनाथ ने उभांव थाने में तहरीर दिया है कि 10 मार्च 2024 को वह अपने साथियों के साथ बधाई मांगने जजमानी में जा रही थी। हम लोग तेन्दुहारी भट्टे के पास पहुंचे थे, तभी मन्दु गिरी पुत्र अशोक गिरी (निवासी कैथी खतीमपुर, थाना उभांव, बलिया), राहुल सिंह (जिला मऊ), भोली किन्नर उर्फ जितेन्द्र पुत्री पंचानन्द (निवासी बीबीपुर, थाना उभांव, बलिया), मनीषा किन्नर (निवासी औरंगाबाद मऊ) व नैना किन्नर (निवासी मिर्जाहाजीपुरा जिला मऊ) ने रास्ते में रोक लिया और गाली गलौज देते हुए मेरे साथ जा रही नैना गुप्ता किन्नर को जबरदस्ती अपने साथ तथा हम लोगों को जान से मारने की धमकी देते हुए लेकर चले गए। यह लोग किसी सुनसान स्थान पर रखे हुए है। इस मामले में उभांव पुलिस ने पांच अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 147, 342, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी मनीषा किन्नर व राहुल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े नौकरी का 10 साल बेमिसाल : बेलहरी के शिक्षकों ने कुछ यूं बांटी खुशियां

 

यह भी पढ़े परिवहन मंत्री ने किया ऐतिहासिक ददरी मेले का भूमि पूजन, नई भव्यता के साथ सजेगा मेला

Post Comments

Comments

Latest News

Video : बलिया में टक्कर के बाद जली स्कार्पियो, टेम्पो के उड़े परखच्चे, एक की मौत ; पांच रेफर Video : बलिया में टक्कर के बाद जली स्कार्पियो, टेम्पो के उड़े परखच्चे, एक की मौत ; पांच रेफर
बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से गुजर रहे नेशनल हाईवे 31 पर स्थित हल्दी थाने से 300 मीटर...
ससुराल पहुंचते ही पति से अलग हुई दुल्हन, सुहागरात पर बना तलाक का एग्रीमेंट
बलिया में 8 दिसम्बर को होगी ARP चयन परीक्षा, बीएसए ने जारी की अभ्यर्थियों की सूची
5 दिसम्बर का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शुक्रवार, पढ़ें आज का Rashifal
Ballia में बड़े भाई ने कर दिया कांड, छोटा रेफर
चकबंदी कार्यालय की गंदगी और अव्यवस्थाओं पर BALLIA DM सख्त
Ballia News : बूथवार एचडी वोटर्स की सूची राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराने का निर्देश