बलिया के नवनिर्वाचित सांसद सनातन पांडेय समेत 161 लोगों के खिलाफ मुकदमा

बलिया के नवनिर्वाचित सांसद सनातन पांडेय समेत 161 लोगों के खिलाफ मुकदमा

बलिया : बलिया से समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद सनातन पांडेय समेत 161 लोगों के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता और निषेधाज्ञा के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें सनातन पांडेय के अलावा 10 नामजद तथा 150 अज्ञात समर्थक शामिल है।

प्राथमिकी के अनुसार चार जून को लोकसभा चुनाव की मतगणना के दौरान पांडे तथा उनके समर्थकों ने रास्ता जाम कर यातायात अवरुद्ध कर दिया था और इस तरह उन्होंने आचार संहिता और निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया। सूत्रों ने बताया कि सांसद और उनके समर्थकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 143 (गैरकानूनी जमावड़ा), 186 (सरकारी काम में बाधा डालना), 188 (निषेधाज्ञा आदेशों का उल्लंघन) और 341 (गलत तरीके से रोकना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विजय जुलूस निकालने पर जमाल समेत 29 पर केस

यह भी पढ़े महज 12 साल की उम्र में आरवी ने अमेरिका में फहराया परचम, गूगल भी हुआ प्रभावित

जिला निर्वाचन अधिकारी की मनाही के बावजूद विजय जुलूस निकालने मामले में कोतवाली पुलिस ने चार नामजद व 25 अज्ञात समर्थकों पर मुकदमा दर्ज किया है। सिविल लाइन चौकी प्रभारी माखन सिंह ने दी तहरीर में कहा कि सपा समर्थक जमाल आलम निवासी गुदरी बाजार, समिर, आमिर निवासीगण बहेरी के साथ 20-25 व्यक्ति नाम पता अज्ञात द्वारा मिड्ढी चौराहे पर नारेबाजी करते हुए जलूस निकालकर रोड जाम कर दिया गया। पुलिस के समझाने पर नहीं माने। जिससे मौके पर अराजकता का माहौल व्याप्त हो गया था। उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा आदर्श आचार संहिता व धारा 144 सीआरपीसी का उल्लंघन किया गया।

यह भी पढ़े शेमुषी विद्यापीठ का 15वां वार्षिकोत्सव : अभ्युदय में बच्चों ने मचाया धमाल, हर इवेंट पर हुई फूलों की बारिश

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
गाजीपुर : मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन की प्रेरणा से इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वाराणसी मंडल के गाजीपुर सिटी स्टेशन...
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव