बलिया में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को मारी गोली, मचा हड़कम्प
On




Ballia News : सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के बाहर शुक्रवार की देर रात बदमाशों ने दो युवकों को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां से दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवकों में एक अरमान (18) पुत्र कयामुद्दीन तथा दूसरा विशाल पासवान (24) पुत्र भूवाली पासवान है। दोनों युवक बैरिया थाना क्षेत्र के कोटवा गांव के निवासी है। सूचना पर बैरिया थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह व क्षेत्राधिकारी समेत आला अफसर मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts
Post Comments

Latest News
08 Dec 2025 06:39:36
मेषभूमि, भवन, वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे। भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी। मां का साथ होगा। स्वास्थ्य...


Comments