लोक सभा चुनाव 2024 : बलिया से सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय का बड़ा बयान



बलिया : 72 बलिया लोकसभा क्षेत्र से इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी सनातन पाण्डेय ने कहा कि बलिया के मतदाताओं के मत का अपहरण सत्ता के संरक्षण में नहीं होने दिया जाएगा। बुधवार को गठबंधन के सभी सहायोगियो के साथ जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर प्रेस से बात कर करते हुए सनातन पाण्डेय ने कहा कि जब से केंद्र और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनी है, तब से ये दोनों इंजन सिर्फ धुआं छोड़ रहे हैं, चल नहीं रहे हैं। महंगाई और बेरोजगारी के कारण देश का आम नागरिक कराह रहा है।
युवा हताशा में हैं। किसान की आय दोगुनी करने की बात कर सत्ता में आई भाजपा किसानों पर गोली चलाती हैं। नोटबंदी इस सरकार का सबसे बड़ा घोटाला है। गरीबों का पैसा लूटने वाले भगोड़ों से बीजेपी चंदा लेकर विदेश भगाती हैं। झूठ और जुमला इनके अंतरात्मा में बसे हैं। भाजपा के लोग सामने दिख रही अपनी हार से बौखला गए हैं और अनाप शनाप बोल रहे हैं। वही इंडिया गठबंधन अपने घोषणा पत्र को एक पवित्र ग्रंथ के रुप में मान कर उसे जनता तक पहुंचा रहा हैं। सरकार बनते ही गरीबों का पैसा लूटकर भागने वालों को भारत लाया जाएगा तथा सजा दिलाया जायेगा।
सनातन पाण्डेय ने कहा कि बलिया सीट पर इण्डिया गठबंधन को सभी वर्ग के लोगो का समर्थन प्राप्त हो रहा हैं। पूरे प्रदेश में गठबन्धन के प्रति लोगों के मन में उत्साह हैं। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, आम आदमी पार्टी के सुशांत राज भारत, सीपीएम परमात्मा राय, सीपीआई एमएल के लक्षमण यादव, जनाधिकार पार्टी अजय पासवान, वीआईपी के हरिराम शहानी सुहेलदेव स्वभिमान समाज पार्टी विश्राम राजभर आदि सहित सभी सहयोगी पार्टी के लोग उपस्थित रहे।
प्रेसवार्ता के शुरुआत में ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक द्वारा सपा प्रत्याशी सनातन पाण्डेय के कार्यालय पर बुके एवं अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात गठबन्धन के सभी दलों के अध्यक्ष गणों द्वारा सनातन पाण्डेय का मल्यार्पण कर स्वागत किया है। प्रेस वार्ता की शुरुआत पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी" ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त कर किया।

Related Posts
Post Comments



Comments