15 फरवरी से हाईटेक हो जायेंगे बलिया के परिषदीय स्कूल, दिखेगा बड़ा बदलाव

15 फरवरी से हाईटेक हो जायेंगे बलिया के परिषदीय स्कूल, दिखेगा बड़ा बदलाव

बैरिया, बलिया : व्यवस्था परिवर्तन से अब सब कुछ समयबद्ध होगा। बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित विद्यालयों को डिजिटाइजेशन करने की तैयारी शुरू हो गई है। परिषदीय स्कूलों को हाईटेक बनाया जा रहा है। अब गुरुजी बच्चों का डिजिटल माध्यम से हाजिरी लगाएंगे। साथ ही मध्यान भोजन की रिपोर्ट ऑनलाइन दर्ज करानी होगी। इस आशय का पत्र बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा समस्त संबंधित कार्यालय को प्रेषित कर दिया गया है।

शासन की ओर से बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालय हेतु निर्धारित 12 पंजिकाओं का डिजिटाइजेशन करने का निर्णय लिया गया है। पंजिकाओं के सरलीकरण के लिए प्रेरणा पोर्टल पर डिजिटल रजिस्टरर्स के नाम पर मॉड्यूल विकसित किया गया है, जो वर्तमान में प्रयुक्त किया जा रहा है। भौतिक पंजिकाओं के अनुरूप पंजिकाओं का डिजिटल प्रारूप तैयार किया गया है।

15 फरवरी से जिले के सभी परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्रों को डिजिटल उपस्थित करने का निर्देश जारी किया गया है। इसके साथ ही मध्यान्ह भोजन की जानकारी डिजिटल माध्यम से ही देनी होगी। विद्यालय में अध्यनरत समस्त बच्चों की दैनिक उपस्थिति डिजिटल ही अंकित की जाएगी। इसके लिए समय भी निर्धारित कर दिया गया है। अध्यापक 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह आठ बजे से नौ बजे तक उपस्थिति अपलोड करेंगे। वहीं एक अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह नौ बजे से दस बजे के बीच बच्चों की उपस्थिति स्मार्टफोन या टैबलेट के माध्यम से पोर्टल पर अपलोड करेंगे।

यह भी पढ़े Ballia News : प्रवेश पत्र में मेल की जगह छपा था फीमेल, दो घंटे भटकता रहा छात्र

इसके साथ-साथ एमडीएम पंजिका में मिड डे मील संबंधित समस्त विवरण बच्चों की संख्या, मैन्यू खाद्यान्न परिवर्तन लागत आदि का डिजिटल विवरण अपलोड किया जाएगा। एमडीएम की जानकारी अपलोड करने के लिए समय निर्धारित कर दिया गया है। 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक दोपहर बारह बजे से एक बजे तक, 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक डेढ़ बजे हर हाल में अपलोड करना होगा। इस बाबत पूछने पर खंड शिक्षा अधिकारी मुरली छपरा दुर्गा प्रसाद सिंह ने बताया कि आदेश प्राप्त हुआ है। जल्द ही इस संदर्भ में कार्रवाई शुरू की जाएगी। ऐसा करने से बच्चों की उपस्थिति व शैक्षणिक स्थिति में सकारात्मक और पारदर्शी परिवर्तन होगा।

यह भी पढ़े बलिया में 10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म : 5 ने नोचा जिस्म, दो युवक गिरफ्तार

शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
UP Latest News : योगी सरकार ने प्रदेश के संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव