बलिया : पत्नी की विदाई कराने गया था युवक, ससुराल के बगल में फंदे से लटका मिला शव

बलिया : पत्नी की विदाई कराने गया था युवक, ससुराल के बगल में फंदे से लटका मिला शव

बैरिया, बलिया : ससुराल से पत्नी की विदाई कराने आया 38 वर्षीय युवक किसी बात से नाराज होकर ससुराल वाले घर के बगल में स्थित बगीचे में शनिवार की देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना से कोहराम मच गया। मामला मधुबनी गांव का है। ससुराल वालों ने इसकी सूचना मृतक के घर वालों को दिया। मृतक के भाई ने रविवार को घटना की सूचना बैरिया पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली क्षेत्र के उमरगंज उर्फ प्रेमचक निवासी श्रीभगवान भारती ने तहरीर दिया है कि मेरा भाई भुवनेश्वर भारती शनिवार को पत्नी की विदाई कराने के लिए अपने ससुराल मधुबनी निवासी हीपू पासवान के घर आया था। वह नशे की हालत में था। किसी बात से नाराज होकर वह घर के बगल के बगीचे के पेड़ पर फांसी लगा लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांचोपरान्त आगे की कार्रवाई होगी।

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े बलिया एसपी का एक्शन : प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह सस्पेंड, ये रही बड़ी वजह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
बलिया : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत जनपद के अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को मार्च 2026 के सापेक्ष...
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट
प्रेम, सौहार्द्र और एकता से सराबोर रहा बरनवाल सेवा समिति का होली मिलन समारोह
बलिया में पेट्रोल-डीजल और गैस किल्लत नहीं : डीएम ने जारी किए कंट्रोल रूम नंबर, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
विकास भवन का औचक निरीक्षण : अव्यवस्था पर भड़के बलिया डीएम, बोले...
सात साल बाद शादी का वादा तोड़ने वाला 'प्रेमी' पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार
देवर-भाभी और मासूम बच्ची का शव मिलने से मचा हड़कम्प, हत्या या आत्महत्या में उलझा मामला, जांच में जुटी पुलिस