बलिया : ई-रिक्शा चालक से दबंगई में दो मनबढ़ युवक गिरफ्तार

बलिया : ई-रिक्शा चालक से दबंगई में दो मनबढ़ युवक गिरफ्तार

बैरिया, बलिया : राष्ट्रीय राजमार्ग 31पर गुरुवार को दिन दहाड़े अवध पेट्रोल पंप के निकट ई-रिक्शा चालक को पीट कर बुरी तरह से घायल करने व ई-रिक्शा सड़क पर पलटने के मामले में बैरिया पुलिस ने धतूरी टोला निवासी मनीष सिंह व बलवंत सिंह पर मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय के सुपुर्द किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

बता दे कि लोकधाम ठेकहा निवासी पंकज कुमार गोड़ बैरिया से ई-रिक्शा लेकर वापस अपने गांव लोक धाम जा रहा था, कि बीच रास्ते में अवध पेट्रोल पंप के निकट उसे घेर कर दोनों युवकों ने पैसा दिनने का प्रयास किया। नहीं देने पर मारपीट कर चालक को बुरी तरह घायल कर दिया, और उसके ई-रिक्शा को सड़क पर पलट दिया। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया और दोनों आरोपियों को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायल ई-रिक्शा चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। वहीं दोनों युवकों को थाने लाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की।

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बलिया : शहर से सटे निधरिया गांव में झटका मशीन (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) की चपेट में आने से पूर्व प्रधान लाल...
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली
14 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल
बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट