बलिया : दो चचेरी बहनें रहस्यमय ढंग से गायब... एक युवक के खिलाफ तहरीर

बलिया : दो चचेरी बहनें रहस्यमय ढंग से गायब... एक युवक के खिलाफ तहरीर

बैरिया, बलिया : क्षेत्र के एक गांव की दो नाबालिक चचेरी बहनों को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश मे आया है। दोनों किशोरियों के परिजनों ने गुरुवार को बैरिया थाने में बिशुनपुरा गांव निवासी 25 वर्षीय शैलेश साह पुत्र विक्रम साह के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गायब किशोरियों में एक की उम्र 14 वर्ष और दूसरी की 12 वर्ष है।

बताया जा रहा है कि दोनों किशोरियां अपने परिजन के साथ रानीगंज बाजार में मंगलवार को खरीददारी करने के लिए आई थी। इस बीच उनके साथ आया अभिभावक लघुशंका करने बाजार से बाहर गया, लेकिन लौटा तो दोनों किशोरियां गायब थी। अभिभावक अपने घर वापस लौटकर रिश्तेदारी नातेदारी आदि जगहों पर किशोरियों की तलाश में जुट गया।

बाद में पता चला कि वह बिशनपुरा निवासी शैलेश साह के साथ कहीं चली गई हैं। इस संदर्भ में एक किशोरी के पिता के आग्रह पर प्रधान ने शैलेश साह से मोबाइल पर बात किया  तो आरोपी ने स्वीकार किया कि एक किशोरी के साथ उसका प्रेम प्रसंग था। उसे साथ लेकर शहर में आया है। दूसरे के विषय में वह नहीं जानता है। प्रधान ने कहा कि उसकी उम्र बहुत कम है। तुम फंस जाओगे, तुरंत लेकर वापस लौट जाओ तो उसका जवाब था कि आधार कार्ड में उम्र बढ़वा कर उससे शादी कर लूंगा।

यह भी पढ़े Ballia News : मस्‍ज‍िद में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा

इस संदर्भ में पीड़ित ने बैरिया थाने में शिकायती पत्र देकर गायब दोनों किशोरियों को बरामद करने की गुहार लगाई है। दूसरी तरफ एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जांच में यह पता चला है कि दोनों किशोरियां जहां से ही गायब है, वह इलाका रेवती थाना क्षेत्र में पड़ता है। इसलिए प्रकरण की जांच रेवती पुलिस करेगी। पीड़ितों से प्राप्त तहरीर रेवती पुलिस को भेजी जा रही है।

यह भी पढ़े ददरी मेले में झूलों की तय हुई दरें : सुनामी झूला ₹100, जानिएं भूत बंगला और हंसी घर का शुल्क

शिवदयाल पांडेय मनन

Post Comments

Comments

Latest News

कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 8 दिसम्बर का राशिफल कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 8 दिसम्बर का राशिफल
मेषभूमि, भवन, वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे। भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी। मां का साथ होगा। स्वास्थ्य...
National Wrestling Competition in Ballia : बलिया स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों पर कुश्ती, जानिएं डिटेल्स
Ballia News : एमटीसीएस में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 557 बच्चों ने लिया भाग
Transfer List of Ballia Police : बलिया SP ने 21 पुलिसकर्मियों को दी नई तैनाती
Ballia में ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
Ballia News : 'नकली ' सर्टिफिकेट का खुला राज, स्टाफ नर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Ballia News : पूर्व जिला मंत्री को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि